फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Six including child died, many injured in road accident in Bhagalpur bihar police

Bihar News : बरातियों से भरी गाड़ी पर हाईवा पलटा; बच्चा सहित छह की मौत, कई घायल

Tue, 30 Apr 2024 07:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Apr 2024 07:47 AM IST
सार

Bihar: भागलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। इस घटना में कई लोग घायल भी हैं, जिन्हें भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में भेजा गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Six including child died, many injured in road accident in Bhagalpur bihar police
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भागलपुर में बरात गाड़ी पर हाईवा पलटने से स्कॉर्पियो में सवार छह बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया गया है। घटना कहलगांव मुख्य मार्ग एनएच-80 स्थित घोघा के आमापुर के पास की है। घटना रात करीब 11.30 बजे की है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान संचित कुमार (28), अभिषेक कुमार( 18), परिमल दास (21), छोटू मंडल (स्कार्पियो चालक), अमित दास (30) और पंकज कुमार के रूप में की गई है। इस घटना में कैलाश दास (60) सहित दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 

Bihar News: Six including child died, many injured in road accident in Bhagalpur bihar police
मायागंज अस्पताल में परिजनों की भीड़ और दूसरी तरफ घटनास्थल का दृश्य।  - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सड़क निर्माण का चल रहा था कार्य 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन स्कॉर्पियो से बरात मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के धापड़ी मोड़ गोबड्डा पंचायत के गोरिया टोला से पीरपैंती के श्रीमतपुर गांव जा रही थी। उस स्कॉर्पियो में ड्राइवर सहित 11 लोग सवार थे। गाड़ी घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर के पास विपरीत दिशा से (कहलगांव की ओर से) गिट्टी लदा हाईवा आ रहा था। घटनास्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इस वजह से सड़क एक ओर से करीब तीन से चार फीट तक ऊंची थी। इस दौरान हाईवा गुजरने के क्रम में अनियंत्रित होकर बराती वाहन पर पलट गया। उस समय उस स्कॉर्पियो के आगे-पीछे दो अन्य स्कॉर्पियों चल रही थी। एक्सीडेंट होते ही दोनों स्कार्पियो किसी तरह आगे पीछे करती हुई बच निकली वरना मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती थी। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हुए और किसी तरह उन सब को मलवे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। 

खबर अपडेट हो रही है....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed