फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Sister-in-law broke the stove with her kick sister-in-law hanged herself

Bihar News: देवरानी ने लात से तोड़ा चूल्हा, फंदे से लटकी जेठानी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 11 Oct 2023 06:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 06:42 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर जिले में देवरानी और जेठानी के बीच विवाद काल बन गया। खाने बनाने के दौरान शुरू हुए विवाद के बाद जेठानी ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। फिलहाल, जेठानी के मायके वालों ने कहा कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।

विज्ञापन
Bihar News Sister-in-law broke the stove with her kick sister-in-law hanged herself
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में सिंघिया थाने के मिल्की गांव में बुधवार को जेठानी- देवरानी के बीच खाना बनाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के बाद जेठानी ने फंदे से लटककर जान दे दी। महिला गांव के स्वर्गीय अशोकराम की पत्नी वसंती देवी (35) बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने देवरानी और उसके परिवार वालों पर गलाघोंट कर हत्या कर देने का आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक का पुत्र रोशन कुमार (11) ने बताया कि सुबह उसकी मां और चाची के बीच खाना बनाने के दौरान विवाद हो गया था। उसके बाद उसकी चाची ने, मां जिस चूल्हा पर खाना बना रही थी, उसे लात मारकर भोड़ दिया। इससे दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ। उसके बाद वह स्कूल चला गया। जब वह स्कूल से लौटा तो उसे पता चला कि उसकी मां को मार दिया गया। हालांकि, घर के लोगों का कहना है कि वह फंदे से लटक गई।
विज्ञापन


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप 
दूसरी ओर मृतक वसंती देवी के मायके वालों ने वसंती की हत्या गलाघोंट कर देने का आरोप उसकी देवरानी और उसके परिवार के लोगों पर लगाया है। लोगों का कहना है कि संपत्ति की लालच में उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पूर्व हुई थी पति की मौत
बताया गया है कि वसंती देवी के पति अशोकराम की मौत करीब छह महीने पूर्व हो गई थी, जिस कारण वसंती उदास चल रही थी। सिघिंया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने कहा, शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि, परिवार वालों द्वारा जो आवेदन दिया जाएगा। उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed