फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: SHO caught red handed taking bribe in Lakhisarai; Vigilance team caught, case, bribery, corruption

Bihar : लखीसराय में घूस लेते रंगेहाथ धराया थानेदार; इस काम के लिए मांग रहा था रिश्वत, निगरानी ने पकड़ा

Wed, 28 Jun 2023 02:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Jun 2023 02:32 PM IST
सार

Bihar News : आरोप है कि लखीसराय जिले मेदनी चौकी थाना के प्रभारी रणधीर कुमार सिंह केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस मामले को जांच में सही पाया।

विज्ञापन
Bihar News: SHO caught red handed taking bribe in Lakhisarai; Vigilance team caught, case, bribery, corruption
निगरानी की टीम थानेदार को पटना लेकर चली गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय में बुधवार को निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। घूस लेते थानेदार को निगरानी विभाग के अफसरों ने रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि मेदनी चौकी थाना के प्रभारी रणधीर कुमार सिंह एक शख्स से 40 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। अचानक निगरानी की टीम वहां पहुंची और थानेदार को रंगेहाथ पकड़ा लिया । निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कोई भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहा है। 

विज्ञापन


केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहा था
दरअसल, पटना निगरानी विभाग को यह शिकायत मिली थी कि लखीसराय जिले मेदनी चौकी थाना के प्रभारी रणधीर कुमार सिंह केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच की। इसमें मामला सही पाया गया। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  
विज्ञापन


रंगे हाथ रिश्वत लेते धराया थानेदार
बुधवार सुबह निगरानी की टीम पटना से लखीसराय पहुंची। इसके बाद टीम ने मेदनी चौकी थानेदार को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने थानेदार घूस दिया और थानेदार ने कैश को अपने हाथ में लिया वैसे ही निगरानी की टीम ने थानेदार को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed