फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : scope or risk in bihar for investors comments on textile Investors Meet patna Giriraj singh

Textile Investors Meet : बिहार में अपराध से डर गए निवेशक? कपड़ा उद्यमियों ने पटना आकर क्या जताई उम्मीद

Fri, 19 Jul 2024 08:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Jul 2024 08:19 PM IST
सार

Bihar : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के टेक्सटाइल मंत्री बनने के बाद पटना में टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया। इस टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट में देशभर से बड़े-बड़े उद्यमी निवेशक शामिल हुए। 'अमर उजाला' ने भी उन इन्वेस्टर्स से बात की।

विज्ञापन
Bihar News : scope or risk in bihar for investors comments on textile Investors Meet patna Giriraj singh
टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना में पहली बार टेक्सटाइल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन हुआ। बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय संभालने के बाद बिहार आये कई इन्वेस्टर्स से मिले। इस मौके पर 'अमर उजाला' ने भी उन इन्वेस्टर्स से बात की। आईये जानते हैं कि उनके हिसाब से बिहार में क्या आशंकाएं हैं और क्या संभावनाएं हैं।

विज्ञापन


सारी बातें पोसिटिव हैं
बेंगलुरु से आये उद्यमी निवेशक हुमायूं ने 'अमर उजाला' को बताया कि वह बिहार में निवेश करेंगे। इस संबंध ,में उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की जो पॉलिसी है, वह निवेशकों के लिए काफी अट्रैक्टिव हैं। बिहार सरकार जो सब्सिडी देगी, जिस तरह की सहूलियतें देने की बात कही गई है, वह सारी बातें पोसिटिव हैं। उन हर मुद्दों पर बातें हुयीं। बिहार में व्यवसाय को लेकर माहौल पहले से बहुत अच्छा लग रहा है और मैं इसके लिए उत्साहित हूं।
विज्ञापन


माहौल अच्छा है तभी तो हम लोग बिहार आ गये
 गुड़गांव के उद्यमी निवेशक पल्लू बनर्जी ने बताया कि काफी अच्छा लग रहा है। बिहार सरकार ने जिस तरह से कदम आगे बढाया है, निश्चित रूप से इसके प्रति मैं इंटरेस्टेड हूं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हमलोग बेला में एक फैक्ट्री लगा रहे हैं। बहुत जल्द इसपर काम शुरू जायेगा, इसलिए इसको लेकर सभी तरह की बातचीत चल रही है। उम्मीद करता हूं कि अगले तीन महीने में फैक्ट्री शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि माहौल बहुत अच्छा है। तभी तो हम लोग अंदर आ गए यानी बिहार आ गये, अब क्या चाहिए। अब माहौल का क्या, अब तो आगे का कदम हम लोगों ने उठा लिया है। हमारा मुख्य कार्यालय गुड़गांव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30-40 करोड़ की लागत से लगेगी गारमेंट की फैक्ट्री
 नई दिल्ली के उद्यमी निवेशक वीरेंद्र उप्पल का कहना है कि इन्वेस्टमेंट करने और देखने के लिए मैं यहां आया था, लेकिन अब मैंने सोच लिया है। यहां भी इन्वेस्टमेंट करुंगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनायें वह बहुत अच्छी हैं, इसलिए हमने यह निश्चय किया है कि बिहार में उद्योग धंधे लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अभी हमलोग का काम दिल्ली में चल रहा है और अब बिहार में हम लोग इनवेस्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की स्थिति पहले से बहुत बेहतर है। उन्होंने कहा कि 30-40 करोड़ की लागत से कपड़े की फैक्ट्री लगाऊंगा। मुजफ्फरपुर के आसपास जमीन देखकर आया हूं, मुझे बहुत अच्छा लगा। जगह मुझे पसंद आ गई है। अभी मेरे पास समय नहीं है, लेकिन तीन-चार दिन के बाद वापस लौटता हूं तब फिर जमीन देखूंगा। वीरेंद्र उप्पल ने कहा कि 2025 से पहले काम शुरू हो जाएगा।


मुजफ्फरपुर में लगेगी फैक्ट्री लगेगी
 नई दिल्ली के उद्यमी निवेशक विजू उप्पल ने 'अमर उजाला' को बताया कि मैं पहली बार बिहार आया हूं। यहां पहले क्या था, कैसी स्थिति थी, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, क्योंकि आज से पहले मैं कभी बिहार नहीं आया था। लेकिन अब जो दिख रहा है वह बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि लगभग एक महीने में हमारा काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में फैक्ट्री लगेगी। हमारा नोएडा दिल्ली और बेंगलुरु में फैक्ट्री है, अब बिहार में मैं अपनी फैक्ट्री लगाने जा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed