फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Satta Ka Sangram In Patna; Amar Ujala Chai Par Charcha; Loksabha Election, Public Opinion

Patna Sahib Lok Sabha: पटना में सत्ता का संग्राम; चाय पर चर्चा में जाम, जलजमाव, विकास समेत इन मुद्दों पर बात

Tue, 14 May 2024 09:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 14 May 2024 09:21 AM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में है। सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं ने अपनी बात रखी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Bihar News: Satta Ka Sangram In Patna; Amar Ujala Chai Par Charcha; Loksabha Election, Public Opinion
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। यह सीट काफी चर्चा हैं। इस बार इस सीट से वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजित को टिकट दिया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। इन सब के बीच पटना के नाला रोड कदम कुआं इलाके में दुकान चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी गई। चाय की चुस्की के साथ पटना साहिब लोकसभा सीट के मतदाताओं ने पटना के विकास, जाम, जलजमाव समेत कई मुद्दों पर बात की।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Bihar News: Satta Ka Sangram In Patna; Amar Ujala Chai Par Charcha; Loksabha Election, Public Opinion
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

सड़क, जलजमाव, जाम और रोजगार अहम मुद्दा
स्थानीय नरेश अग्रवाल ने कहा कि मैं हर चुनाव में अपना वोट करता हूं। पीएम मोदी के रोड शो में जितनी भीड़ निकली अगर उतनी भीड़ वोट देने के लिए निकले तो हमें अपना भविष्य तय करने के लिए किसी नेता की जरूरत नहीं। नेता खुद हमारे पास आएंगे। हमें अपनी समस्याएं नेताओं के पास खुद रखनी होगी। पटना साहिब में सड़क, जलजमाव, जाम और रोजगार अहम मुद्दा है। अमिताभ द्विवेदी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सांसद हेलीकॉप्टर से आते हैं फिर उड़ जाते हैं। केवल चुनाव के समय आते हैं। आम दिनों में वह जनता की सुध लेने नहीं आते हैं।  

Bihar News: Satta Ka Sangram In Patna; Amar Ujala Chai Par Charcha; Loksabha Election, Public Opinion
चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला

पटना में क्राइम रेट काफी बढ़ गया है
विनय बजाज ने कहा कि पटना में क्राइम रेट काफी बढ़ गया है। सुख सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। पीएम मोदी रोड शो करने आए तो पांच ही दिन में सबकुछ ठीक हो गया। पूरी सड़कें बन गईं। सड़क पर बिजली का तार बदल दिया गया है। प्लास्टिक कोटेड वायर लगा दिए गए। जिस रास्ते से वह गुजरे, वह इलाका पिछले पांच साल में दुरुस्त नहीं हुआ था। लेकिन, पीएम के कार्यक्रम के कारण पांच दिन में उस इलाके की तस्वीर ही बदल गई। जनप्रतिनिधियों चुनाव जीतने के बाद अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान ही नहीं देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed