फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Sania, who cheated Rs 4 crore from Maharashtra businessman, arrested from Gopalganj; cyber crime

Bihar News: महाराष्ट्र के कारोबारी से चार करोड़ ठगने वाली गिरफ्तार, तलाक के बाद साइबर फ्रॉड बनी; जानिए कहानी

Mon, 16 Dec 2024 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

यह महिला इतनी शातिर है कि पुलिस कस्टडी से यह ट्रेन से भाग गयी थी। हथकड़ी निकाल कर यह पिछली बार ट्रेन से फरार हुई थी तो आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए थे। इस बार महाराष्ट्र पुलिस ने इसे गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Sania, who cheated Rs 4 crore from Maharashtra businessman, arrested from Gopalganj; cyber crime
पुलिस ने साइबर ठगी के केस में सानिया को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे में चार करोड़ रुपये की साइबर ठगी की आरोपित महिला को महाराष्ट्र पुलिस ने गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। साइबर फ्रॉड महिला सानिया उर्फ गुड़िया उर्फ सोफिया सिद्दीकी को महाराष्ट्र पुलिस ने रविवार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला ठग के अपराध की दुनिया में एंट्री की कहानी भी उतनी ही हैरान करने वाली है। यह महिला इतनी शातिर है कि पुलिस कस्टडी से यह ट्रेन से भाग गयी थी। हथकड़ी निकाल कर यह पिछली बार ट्रेन से फरार हुई थी तो आधा दर्जन पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए थे।

विज्ञापन


ट्रेन से कूदकर फरार हो गयी थी
महाराष्ट्र पुलिस ने गोपालगंज के थावे थाने की पुलिस के सहयोग से लोहरपट्टी गांव से महिला साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सोफिया उर्फ सानिया को पुलिस ने पिछली बार फरवरी 2024 में हरियाणा के फरीदाबाद से उसके घर से ही गिरफ्तार किया था लेकिन पुणे जाने के दौरान सानिया दुरंतो एक्सप्रेस से पुलिस को चकमा देकर ट्रेन से कूदकर फरार हो गयी थी। इस घटना में महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए थे।
विज्ञापन


चार करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज
बताया जाता है कि सानिया की शादी सीवान के नुरुहाता में हुई थी। लेकिन कुछ साल बाद ही पति से विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि तलाक हो गया। इसके बाद वह साइबर ठगी की दुनिया में आ गई। वह कभी हरियाणा तो कभी गोपालगंज के लोहरपट्टी में आकर शरण लेती थी। पुलिस अब सानिया के गिरोह में शामिल अन्य साइबर ठगों की तलाश कर रही है। पुणे में इस महिला के खिलाफ चार करोड़ की साइबर ठगी का मामला दर्ज है। एक कंपनी के बैंक अकाउंट से 4 करोड़ रुपए फ्रॉड करके यह फरार हो गयी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed