फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar, Grand Alliance government, BJP, JDU, RJD, Bihar Police

Bihar News : सम्राट चौधरी बोले- आज विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी है; घमंडी सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च

Thu, 10 Aug 2023 04:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 10 Aug 2023 04:06 PM IST
सार

Bihar News : सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि बिहार डीजीपी छोड़कर भाग गए। बिहार में कोई डीजीपी नहीं है। सीएम नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की भट्टी के डीजीपी RS भट्ठी भी भेंट चढ़ गए। बिहार में अब कोई सुसाशन नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Samrat Chaudhary targets Nitish Kumar, Grand Alliance government, BJP, JDU, RJD, Bihar Police
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। महागठबंधन सरकार के एक सार पूरे होने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब अगर एक घंटा भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं तो यह राज्य के लिए हानिकारक है। सम्राट ने आगे कहा कि आज 10 अगस्त 2023 सुशासन की बरसी है। आज के दिन घमंडी गठबंधन के लोगों ने सरकार बनाने का काम किया था। भाजपा द्वारा 10 लाख नौकरी का हिसाब मांगा गया तो लाठियां चलवाई गईं। इतना ही नहीं कटिहार में बिजली मांगने पर सरकार ने गोलियां चलवा दीं। दो लोगों की जान भी चली गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महागठबंधन सरकार के खिलाफ पूरे बिहार में धिक्कार मार्च
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार डीजीपी छोड़कर भाग गए। बिहार में कोई डीजीपी नहीं है। सीएम नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार की भट्टी के डीजीपी RS भट्टी भी भेंट चढ़ गए। बिहार में अब कोई सुसाशन नहीं है। बेगूसराय में दलित पासवान समाज की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। महागठबंधन सरकार का एक साल पूरे होने पर सम्राट ने कहा कि आज विकास की पुण्यतिथि और सुशासन की बरसी है। पूरे बिहार में भाजपा और भाजयुमो पूरे प्रदेश में घमंडी पलटू सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाल रही है। सभी जिले के DM को भाजपा और भाजयुओं के कार्यकर्ता ज्ञापन सौंप रहे हैं। भाजयुमो के माध्यम से पूरे बिहार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अब तक 25 लाख लोगों ने हस्ताक्षर किया है। इन सभी का हस्ताक्षर 13 अगस्त को बिहार के राज्यपाल को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दलित परिवार को दाह संस्कार करने से रोका गया
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लोकतंत्र शर्मसार है। कुरथौल गांव में एक दलित परिवार के युवक की कैंसर से मौत हो गई। वहां पर उन्हें दाह संस्कार से रोका गया। बिजली काट दी गई। अभद्र व्यवहार किया गया है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने तुष्टिकरण के चक्कर में अब तक कार्रवाई नहीं की। इसलिए हम फिर से कह रहे हैं महागठबंधन सरकार का एक साल पूरा होना सुशासन की बरसी है। जनता इस महाठबंधन सरकार से तंग आ चुकी है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed