{"_id":"6409b99daf022385a605bc6a","slug":"bihar-news-rpf-got-the-woman-going-by-mahananda-express-delivered-in-khagaria-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खगड़िया में महानंदा एक्सप्रेस से जा रही महिला की RPF ने करवाई डिलीवरी, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खगड़िया में महानंदा एक्सप्रेस से जा रही महिला की RPF ने करवाई डिलीवरी, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ
Thu, 09 Mar 2023 04:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2023 04:19 PM IST
सार
Mahananda Express: पुरानी दिल्ली जंक्शन से चलकर बिहार में खगड़िया जिले से होकर गुजरने वाली महानंदा एक्सप्रेस में रेलवे पुलिस फोर्स (खगड़िया) ने एक महिला की डिलीवरी करवाई है। बता दें, ट्रेन नंबर 15484 दिल्ली से चलकर बिहार होते हुए अलीपुर द्वार जंक्शन तक जाती है।
विज्ञापन
महिला को ले जाते हुए आरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले में महानंदा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15484) को खगड़िया प्लेटफार्म संख्या दो पर गुरुवार सुबह आगमन के बाद एक पैसेंजर ट्रेन के बी-6 कोच से अपने पत्नी के साथ प्रेगनेंसी के लास्ट स्टेज में उतरा।
विज्ञापन
वहीं, ड्यूटी पर तैनात आरक्षी रमेश तिवारी और आरक्षी अर्जुन कुमार ने यात्री को प्रेगनेंसी संबंधी सुविधाएं मुहैया कराया। साथ ही समय परिस्थिति को देखते हुए स्टेशन पर मौजूद सफाईकर्मी रेशमी देवी, जो दाई का भी काम करती हैं। उनको बुलाकर सामान्य रूप से डिलीवरी कराया गया। साथ ही इसकी सूचना अपने ड्यूटी अधिकारी को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार मौके पर उपस्थित होकर महिला और उसके नवजात बच्चे को प्रथम उपचार के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से सदर अस्पताल खगड़िया में भर्ती कराया। मां और नवजात बच्चे का स्वास्थ्य सामान्य है। महिला का नाम रूपा कुमारी उम्र 26 साल पति दौलत कुमार निवासी बैजनाथपुर थाना सौर बाजार जिला सहरसा के रहने वाले है।
विज्ञापन
बता दें कि ये लोग जो गाड़ी संख्या 15484 में बी-6 के बर्थ नंबर 26, 29 पर पीएनआर नंबर 2256788108 पर इटावा से मानसी के लिए यात्रा कर रहे थे। परिस्थिति को देखते हुए खगड़िया रेलवे स्टेशन उतर गए थे। इस सराहनीय कार्य के लिए उस यात्री द्वारा आरपीएफ खगड़िया को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया गया।