फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Robbers looted petrol pump in Muzaffarpur, pump worker snatched weapons.bihar police.

Bihar News : फिर पेट्रोल पंप पर लूट; मुजफ्फरपुर में पंप कर्मी ने हिम्मत दिखा हथियार छीने तो जाते-जाते फायरिंग

Mon, 04 Sep 2023 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 04 Sep 2023 09:05 PM IST
सार

Bihar Police : अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो गया लगता है। एक बार फिर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पंप कर्मी ने हिम्मत जुटाकर एक अपराधी का हथियार छीना तो फायरिंग करते भाग निकले तीनों अपराधी।
 

विज्ञापन
Bihar News : Robbers looted petrol pump in Muzaffarpur, pump worker snatched weapons.bihar police.
लूट की घटना सीसीटीवी में कैद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप के नोजल मैन से साढे सात हजार रुपए लूट लिए। घटना सरैया थाना क्षेत्र के रेवा रोड हाईवे पर स्थित आम्रपाली सर्विस स्टेशन बतरोलिया की है जहां बाइकर्स गैंग के तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम 
पेट्रोलपंप कर्मियों का कहना है कि अपराधी अम्बरा की ओर से हरे रंग के हाई स्पीड बाइक से पहुंचे थे। पेट्रोल पंप पहुंचते ही पहले पीले रंग के कपड़े से अपने चेहरे को ढक लिया। फिर नोजल मैन राजेश सिंह के पास पहुंचे और उसपर पिस्टल तान कर उसे कब्जे में ले लिया। उसके पास करीब सात हजार पांच सौ रुपये थे जिसे उसने लूट लिया। पेट्रोलपंप कर्मियों ने बताया कि दूसरा अपराधी कैश काउंटर पर पहुंचकर काउंटर के बाहर से मैनेजर मनीष सिंह पर पिस्टल तान कर काउंटर को खोलकर रुपये निकालने को कहा। मनीष सिंह ने जब रुपया देने से मना किया तो अपराधी उसे जान मारने की धमकी देने लगा। एक अपराधी बाहर बाइक लेकर खड़ा था। इसी बीच मैनेजर ने अपराधी के हाथ से पिस्टल छीन लिया और अपना बचाव करते हुए फायर कर दिया। गोली फायर होते ही तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गये। कर्मियों ने बताया कि मैनेजर मनीष सिंह से दुस्साहस की वजह से अपराधी फरार हो गये।
विज्ञापन

 

Bihar News : Robbers looted petrol pump in Muzaffarpur, pump worker snatched weapons.bihar police.
लूटकर भागते हुए अपराधी - फोटो : अमर उजाला

घटना सीसीटीवी में कैद 
अपराधियों के फरार होते ही पेट्रोल पंपकर्मियों ने घटना की सूचना पंप मालिक और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप और वहां आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जिसमें अपराधियों की करतूत कैद हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द उन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed