फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Road Accident news on gandhi setu hajipur patna road vaishali bihar police

Accident News: मरीन ड्राइव से लौट रही कार गांधी सेतु पर डिवाइडर से टकराई, परिवार के एक की मौत, पांच घायल

Thu, 30 Jan 2025 11:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 30 Jan 2025 11:18 AM IST
सार

Accident news : पूरा परिवार सभी कार में सवार होकर घूमने गए थे। घुमने के बाद घर लौटने दौरान कार नियंत्रित हो गई और डिवाइडर में जाकर टकरा गई। घटना देख पुलिस दौड़कर वहां पहुंची तो देखकर अवाक रह गई।

विज्ञापन
Bihar News : Road Accident news on gandhi setu hajipur patna road vaishali bihar police
अस्पताल में घायलों का इलाज करा रहे परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हाजीपुर पटना को जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।  सभी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन


सभी एक ही परिवार के हैं सदस्य 
मृतक की पहचान सारण जिला के डुमरी निवासी विपीन सिंह के रूप में की गई है। वहीं घायलों में डुमरी निवासी जयप्रकाश सिंह के पुत्र हर्ष कुमार (14), रंजय कुमार के पुत्र रवि रंजन कुमार (12), जय प्रकाश सिंह की पुत्री रंगोली कुमारी (15), बंढा सिंह के पुत्र जय प्रकाश सिंह (35) और जय प्रकाश सिंह की पत्नी पिंकी देवी (30) के रूप में की गई है। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन


डिवाइडर से टकराई कार  
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि सभी कार में सवार पटना मरीन ड्राइव से घूम कर पटना स्टेशन घूमने गए थे। घुमने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार नियंत्रित हो गई और पाया नंबर एक के पास डिवाइडर में जाकर टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कार में सवार महिला बच्चे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायल और मृतक सारण जिले के डुमरी के रहने वाले बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि महात्मा गांधी सेतु पर हाजीपुर से पटना जाने वाले लेने में जाम लगी हुई थी, जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस जा रही थी। इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर एक के समीप एक कार डिवाइडर से टकराई हुई देखी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभीषेक त्रिपाठी ने बताया कि एक कार डिवाइडर से टकराई है, जिसकी सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed