फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Rohtas, two killed, 23 injured; Everyone was going to Mahua Dham

Accident News : बिहार में टक्कर के बाद श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 23 घायल; रोहतास में हुआ हादसा

Thu, 11 Apr 2024 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 11 Apr 2024 08:51 AM IST
सार

सदर अस्पताल सासाराम के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी महुआ धाम जा रहे थे।

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Rohtas, two killed, 23 injured; Everyone was going to Mahua Dham
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 23 लोग घायल हो गए। घटना चेनारी थानाक्षेत्र के टेकारी इलाके के एनएच-दो पर चेनारी के टेकारी के पास की है। मृतक बंधन कुमार तथा अनील बारी कैमूर गांव के उमापुर के रहने वाले थे। घायल कैमूर जिले उमापुर गांव के बताए जा रहे हैं। घायल कैमूर जिले उमापुर गांव के बताए जा रहे हैं। सदर अस्पताल सासाराम के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी महुआ धाम जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। 

विज्ञापन


ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर
पीड़ित ने बताया कि कैमूर जिले के उमापुर से 30 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर औरंगाबाद जिले के महुआ धाम जा रहे थे। तभी रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के टेकारी के पास हावड़ा-दिल्ली हाईवे पर ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के बाद ट्रैक्टर पलट गया। जहां हाईवा के चालक समेत 23 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज हेतु भेज दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed