फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Road accident in Kaimur, two youth died; Speeding bus hits scooter

Bihar News : कैमूर में भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बस ने स्कूटी में मारी टक्कर

Fri, 15 Mar 2024 09:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 15 Mar 2024 09:47 AM IST
सार

हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
Bihar News: Road accident in Kaimur, two youth died; Speeding bus hits scooter
अमरेंद्र कुमार और रोहित कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर में भीषण सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। घटना  मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट के पास हुई। बताया जा रहा हे कि दो युवक अपने घर से मोहनिया बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गावती की ओर से आ रही बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन


बस चालक की तलाश में चल रही छापेमारी
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बस रॉन्ग साइड से आ रही थी। इसी कारण हादसा हुआ। घटना के बाद बस चालक वहां से फरार हो गया। मोहनिया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई है। बस को जब्त कर लिया गया है। उसके चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान दुर्गावती के दहियाव गांव निवासी अमरेंद्र कुमार और रोहित कुमार के रूप में की गयी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दुर्गावती प्रखंड प्रमुख श्याम शाह ने पुलिस प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी बस चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा भी प्रदान किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed