Bihar: लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की हुंकार- मेरी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं तय करेगा, चक्रव्यूह तोडूंगा
Bihar : तेज प्रताप यादव सोशल यादव पर किये गये पोस्ट की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। फिलहाल उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चेतावनी भरी बातों को पोस्ट किया है। इस पर भी अब खूब चर्चा होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की भी एक बार फिर राजनीतिक महकमे में काफी चर्चा होगी। वजह यह है कि तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने लिखा है कि 'मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं.....'
यह खबर भी पढ़ें -RJD: लालू ने बेटे तेजस्वी यादव के फार्मूले पर लगाई मुहर, जानें राजद कैसे बांटेगा बिहार विधानसभा के टिकट
इस बात पर बिगड़ गया था मामला
पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें तेज प्रताप यादव के एक लड़की अनुष्का के साथ रिलेशन में होने का दावा किया गया था। उस पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि वह दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट ने ऐसा तूफ़ान लाया, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें घर और परिवार से भी बेदखल कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें -पटना में पोलो रोड पर फायरिंग: बाल-बाल बचा युवक; तेजस्वी बोले- हाईसिक्योरिटी जोन में खूंखार अपराधी, PM मोदी...
पार्टी और घर दोनों से हुए थे बेदखल
लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।'