फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD party lalu yadav tejaswi yadav meeting MLA MLC participated Assembly election 2024 news hindi

RJD Party: लालू यादव की पार्टी के विधायक, विधान पार्षद पटना में जुटे, तेजस्वी यादव ने मीटिंग के बाद कही यह बात

Wed, 04 Sep 2024 05:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 04 Sep 2024 05:40 PM IST
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने पटना स्थित कार्यालय में एक बड़ी बैठक की, जिसमें पूरे प्रदेश के विधायक, एमएलसी सहित कई राजद के दिग्गज पहुंचे। बैठक की वजह सामने नहीं आई, लेकिन अटकलों में आगामी बिहार विधान सभा चुनाव से पहले जमीन की तैयारी बताई जाती है।

विज्ञापन
Bihar News: RJD party lalu yadav tejaswi yadav meeting MLA MLC participated Assembly election 2024 news hindi
तेजस्वी यादव बैठक के दौरान संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के सांसद, विधायक, एमएलसी, पार्टी पदाधिकारी  और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह  विशाल बैठक बंद कमरे में की गई, इसलिए बैठक में क्या-क्या हुआ यह जानकारी बाहर निकल नहीं पायी। हालांकि कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई है, जबकि तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी की बैठक होती रहती है। 

विज्ञापन


2025 की हो रही तैयारी 
जानकारों का कहना है कि तेजस्वी यादव 10 सितंबर से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं, इसी वजह से यह बैठक की गई है। 2025 में बिहार विधान सभा का चुनाव है, इस वजह से राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी जमीन को मजबूत बनाने के लिए इस बैठक का आयोजन किया। उनका कहना है कि जन संवाद यात्रा के दौरान वह जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पहले चरण में वे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी समेत मिथिलांचल क्षेत्र का दौरा करेंगे। इसके लिए उन्होंने बिहार के सभी जिलों के पदाधिकारियों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वह जिलों में पार्टी की स्थिति, स्थानीय समस्याओं और राजनीतिक हालात पर फीडबैक लेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने की।
विज्ञापन


यह लोग भी बैठक में थे शामिल 
इस अवसर पर बैठक में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चैधरी, राजद संसदीय दल के नेता अभय कुमार सिंह राज्यसभा सांसद संजय यादव, राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, बीनू यादव, पूर्व उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह, पूर्व सांसद डॉ रंजन प्रसाद यादव, विजय कृष्ण, डाॅ0 महबूब अली कैसर, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, अनीता देवी, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम,  रामानंद यादव, प्रोफेसर चंद्रशेखर, मो0 शाहनवाज आलम, ललित यादव, सुरेंद्र राम, कुमार सर्वजीत, राम लखन राम रमन, डॉक्टर मोहम्मद शमीम, जितेन्द्र यादव, मो0 इसराईल मंसुरी,  बीमा भारती,  सुरेश पासवान, शक्ति सिंह यादव, मोहम्मद कामरान, कारी मोहम्मद शोएब, सुदय यादव, सतीश कुमार दास, राहुल तिवारी, अनिरूद्ध यादव,  मनोज यादव,श्रीमती रेखा पासवान,  मंजू अग्रवाल, कार्तिक कुमार सिंह, डॉक्टर उर्मिला ठाकुर, डॉ अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सहनी, सैयद अबू दोजाना, मो0 एजाज अहमद, चितरंजन गगन, ऋषि मिश्रा, आजाद गांधी,  रामाशीष यादव, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, राजेश यादव, डॉक्टर अनवर आलम, रितु जायसवाल,अरविंद कुमार सहनी, अनिल कुमार साधु, पीके चौधरी, विजय कुमार यादव, कुमार राय, डाॅ0 मोहित यादव,  महेंद्र विद्यार्थी,  दीनानाथ सिंह यादव, मो महताब आलम, शेषनाथ सिंह यादव, मुकुंद सिंह, मदन शर्मा, मो0 फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव,  अरूण कुमार, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय कुमार अम्बेदकर, संजय यादव, राजेश पाल सहित कई विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रधान महासचिव सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed