{"_id":"67ece06be8295a5c1c088f3b","slug":"bihar-news-rjd-party-chief-lalu-yadav-health-update-aiims-delhi-will-review-lalu-prasad-yadav-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव पहुंचे दिल्ली, पहली बार निकले तो एयरपोर्ट की जगह ले जाया गया था अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav: राजद अध्यक्ष लालू यादव पहुंचे दिल्ली, पहली बार निकले तो एयरपोर्ट की जगह ले जाया गया था अस्पताल
Wed, 02 Apr 2025 07:13 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:13 PM IST
सार
Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत बुधवार को बुरी तरह खराब हो गई। एक बार तो एयरपोर्ट के लिए निकले, लेकिन बीपी ज्यादा गिर जाने के कारण अस्पताल ले जाए गए। देर शाम दूसरी फ्लाइट से वह दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें फौरन दिल्ली जाने की सलाह दी। लेकिन, दिल्ली जाने से पहले उनकी हालत ऐसी हो गई कि पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उनके साथ थे। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच की। थोड़ी देर बाद वह यहां से राबड़ी आवास चले गए। शाम सात बजे लालू प्रसाद दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, राजद नेता भोला यादव भी दिल्ली पहुँच गए हैं। तेजस्वी यादव ने बताया कि हमारे नेता बुधवार शाम सात बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए, जो अब वहां पहुँच गये हैं। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज होगा।
विज्ञापन
इधर, राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद के ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि के कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति और गंभीर हो गई है। शुगर लेवल बढ़ने के कारण तकलीफ काफी बढ़ गई है। हालांकि, उनकी तबीयत पिछले दो दिन से खराब है। लेकिन, बुधवार सुबह से उनकी तबीयत में और भी गिरावट आई। पटना में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जाने की सलाह दी। बुधवार को पहली फ्लाइट शाम चार बजे थी, लेकिन एयरपोर्ट के लिए निकलते समय उनका बीपी 88/44 हो गया था। वह सुधार हुआ, तब लालू को दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट ले जाया गया।
विज्ञापन
एम्स में भर्ती करवाया जाएगा
राजद अध्यक्ष को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जाएगा। लालू प्रसाद जल्दी स्वस्थ हो जाएं, इसको लेकर उनके समर्थक लगातार दुआ मांग रहे। तेजस्वी यादव ने बताया कि कंधे और हाथ में उन्हें जख्म हो गया था और बुखार भी था। इसके साथ शुगर का भी इश्यू आ गया और फिर बीपी की परेशानी भी सामने आ गई। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष बहुत जल्द ठीक होकर वापस आएंगे।
विज्ञापन
26 मार्च को धरना पर बैठे थे
बता दें कि सात दिन पहले यानी 26 मार्च को राजद सुप्रीमो पटना के गर्दनीबाग में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों के धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके साथ तेजस्वी यादव भी थे। उस वक्त लालू प्रसाद फिट नजर आ रहे थे। तब उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमलोग वक्फ बिल के विरोध में हैं। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सरकार गलत कर रही है। नीतीश कुमार उन लोगों के साथ हैं, वो इस बिल का समर्थन कर रहे हैं।