{"_id":"683d3e698f95577dea005363","slug":"bihar-news-rjd-mp-sudhakar-singh-came-out-in-support-of-tej-pratap-yadav-lalu-prasad-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज प्रताप के समर्थन में उतरे लालू यादव के सांसद, दिवंगत रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए ऐसा कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज प्रताप के समर्थन में उतरे लालू यादव के सांसद, दिवंगत रामविलास पासवान का उदाहरण देते हुए ऐसा कहा
Mon, 02 Jun 2025 11:32 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:32 AM IST
सार
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के पक्ष में उनके पिता लालू प्रसाद की पार्टी के एक सांसद उतर गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो शादी करना अनैतिक नहीं है। कई लोग दो शादी कर चुके हैं। इस बयान ने राजनीति गलियारे में हड़कंप मच दिया है।
विज्ञापन
राजद सांसद सुधाकर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के पक्ष में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद और प्रदेश अध्यक्ष के बेटे उतर गए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप का समर्थन किया है। कहा कि तेज प्रताप यादव ने जो किया है, उसे मैं गुनाह की श्रेणी में नहीं मानता है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राम विलास पासवान का भी उदाहरण दिया। साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से अपने फैसले पर विचार करने की अपील की। सुधाकर सिंह के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं सुधाकर सिंह ने क्या कहा?
'जयचंद हर जगह, अंदर भी और बाहर भी', तेज प्रताप ने तेजस्वी को किया आगाह; बोले- साजिश जल्द बेनकाब करूंगा
दो शादी करना अनैतिक नहीं
बक्सर से सांसद और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने कहा कि तेज प्रताप यादव ने कोई गुनाह नहीं किया है। अगर उन्होंने कुछ किया है तो इसकी घोषणा वह स्वयं करेंगे। दो शादियां हिन्दू रीति रिवाजों में रही है। कई जगह हमने तीन चार शादियों के बारे में हमने सुना है। दो शादी कई लोग कर चुके हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर इसे अनैतिक काम नहीं मानता हूं। आज भी कई लोग दो शादियां करके रह रहते हैं। उन्होंने रामविलास पासवान का भी उदाहरण दिया। उन्होंने भी दो शादी की थी। चिराग पासवान उनकी दूसरी पत्नी के बेटे हैं। उन्होंने लालू प्रसाद से अपील करते हुए कहा कि एक पिता के तौर उन्हें तेज प्रताप यादव को माफ कर देना चाहिए।
विज्ञापन
लालू प्रसाद ने निकाल दिया था पार्टी से
एक महिला के साथ तेज प्रताप यादव की तस्वीर और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने लिखा था कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन