फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: RJD MLA Fateh Bahadur said - Ramayana and all its characters are imaginary.

Bihar: लालू की पार्टी के विधायक अब बोले- 'रामायण के सभी पात्र काल्पनिक, भाजपा ने कहा- राजद श्रीलंका से आया है

Mon, 06 Nov 2023 06:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Nov 2023 06:33 PM IST
सार

राजद फतेह बहादुर ने कहा कि यदि भगवान है तो जनता और भगवान के बीच में बिचौलिए की कोई जरूरत नहीं है और मेरे बयान से वही लोग परेशान हैं जो बिचौलिए हैं।

विज्ञापन
Bihar News: RJD MLA Fateh Bahadur said - Ramayana and all its characters are imaginary.
राजद विधायक फतेह बहादुर और भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह (दाएं)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो चुका है। सत्र के दौरान किसी नेताओं ने पक्ष-विपक्ष पर आरोप लगाए लेकिन राजद के विधायक फतेज बहादुर ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान देकर सियासी घमासान खड़ा कर दिया है। शीतकालीन सत्र में भाग लेने पहुंचे फतेह बहादुर ने कहा कि रामायण और रामायण के सभी पात्र काल्पनिक हैं और इसे मैं नहीं कर रहा हूं बल्कि वर्ष 1976 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था।

विज्ञापन


पूजा करने का ठेका सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं है
राजद फतेह बहादुर ने कहा कि यदि भगवान है तो जनता और भगवान के बीच में बिचौलिए की कोई जरूरत नहीं है और मेरे बयान से वही लोग परेशान हैं जो बिचौलिए हैं। राजद विधायक फतेह बहादुर ने कहा कि पूजा करने का ठेका सिर्फ ब्राह्मणों को नहीं है। हाल में ही विधायक फतेज बहादुर ने कहा था कि महिषासुर समाजवादियों के राजा थे इसलिए मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा महिषासुर राजा को गलत दिखाया गया है। महिषासुर की हत्या से पूर्व सभी देवता जब विराजमान थे तो उन लोगों ने महिषासुर का वध क्यों नहीं किया? और दुर्गा की उत्पत्ति कर महिषासुर की हत्या करने का साजिश रची गई।
विज्ञापन


राजद पूरी तरह से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है
भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि पूरा राजद ही श्रीलंका से आया हुआ है। इसलिए रामायण उन्हें काल्पनिक लग रहा है। श्रीलंका में कौन रहते थे, यह सबको पता है। इसलिए राजद को रामायण काल्पनिक लग रहा है। राजद विधायक सनतान को मानने वाले की भावना को आहत करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। राजद पूरी तरह से तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed