{"_id":"653b3eb245cbefdf410092a3","slug":"lalu-yadav-rjd-party-mla-fateh-bahadur-against-devi-durga-navratri-festival-described-mahishasur-as-socialist-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अब राजद विधायक बोले- समाजवादी महिषासुर को मनुवादियों ने गलत दिखाया, साजिश के तहत दुर्गा का 'अविष्कार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अब राजद विधायक बोले- समाजवादी महिषासुर को मनुवादियों ने गलत दिखाया, साजिश के तहत दुर्गा का 'अविष्कार'
Fri, 27 Oct 2023 10:08 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 27 Oct 2023 10:08 AM IST
सार
Sasaram News : राजद विधायक ने कहा कि महिषासुर समाजवादियों के राजा थे इसलिए मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा महिषासुर राजा को गलत दिखाया गया है। महिषासुर की हत्या से पूर्व सभी देवता जब विराजमान थे तो उन लोगों ने महिषासुर का वध क्यों नहीं किया?
विज्ञापन
राजद विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के डिहरी विधानसभा से राजद विधायक फतेहबहादुर सिंह द्वारा हिंदू देवी देवताओं पर दिए गए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि मैं जो हिंदू देवी देवताओं पर बयान दिया है वह तथ्य के आधार पर दिया गया है। मनुवादियों द्वारा हिंदू के जो भी धर्म ग्रंथ हैं उनको अपने हिसाब से लिखा गया है जबकि हकीकत इतिहास कुछ और है। जिस तरीके से सभी देवताओं ने मिलकर समाजवादियों के राजा महिषासुर की हत्या करने के लिए मां दुर्गे का आविष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा की उत्पत्ति कर महिषासुर की हत्या करने का साजिश रची
राजद विधायक ने कहा कि महिषासुर समाजवादियों के राजा थे इसलिए मनुवादी विचारधारा के लोगों द्वारा महिषासुर राजा को गलत दिखाया गया है। महिषासुर की हत्या से पूर्व सभी देवता जब विराजमान थे तो उन लोगों ने महिषासुर का वध क्यों नहीं किया? और दुर्गा की उत्पत्ति कर महिषासुर की हत्या करने का साजिश रची गई।
विज्ञापन
मनुवादियों द्वारा जो ग्रंथ में लिखा गया है वह सिर्फ काल्पनिक
राजद विधायक ने कहा कि अब सवाल यह उठता है कि क्या उन सभी देवताओं के पास शक्ति नहीं थी जो उन्होंने देवी दुर्गा का आविष्कार उन सभी देवताओं द्वारा मिलजुल कर किया गया। मेरे द्वारा जो भी बयान दिए गए हैं वह तथ्य के आधार पर हैं और मनुवादियों द्वारा जो ग्रंथ में लिखा गया है वह सिर्फ काल्पनिक है।
हिन्दू संगठन के लोगों ने राजद विधायक का फूंका गया पुतला
इधर, राजद विधायक द्वारा मां दुर्गा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद कई जगह हिंदू संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित लोगों ने राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह का पुतला भी फूंका दिया और विरोध में जमकर नारेबाजी की। हिन्दू संगठन के लोग पुलिस-प्रशासन से विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।