{"_id":"676e55cf4b6e205da707f798","slug":"bihar-news-revenue-officer-filed-fir-muzaffarpur-bihar-police-inspector-live-in-relationship-love-affair-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: महिला राजस्वकर्मी ने दारोगा पर दर्ज कराया केस; लिव इन रिलेशन में की पढ़ाई, नौकरी लगते ही शादी से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: महिला राजस्वकर्मी ने दारोगा पर दर्ज कराया केस; लिव इन रिलेशन में की पढ़ाई, नौकरी लगते ही शादी से मुकरा
Fri, 27 Dec 2024 01:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:02 PM IST
सार
Love Affair : महिला राजस्व पदाधिकारी ने अपने दगाबाज दारोगा पर यौन शोषण करने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि मेरे साथ लिव इन रिलेशन में रहते हुए परीक्षा की तैयारी की और आज दारोगा बनते ही वादे से पलट गया।
विज्ञापन
दगाबाज दरोगा की शिकायत करने पहुंची महिला थाना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुजफ्फरपुर में महिला राजस्व कर्मी ने बिहार पुलिस इंस्पेक्टर पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला राजस्व कर्मी का आरोप है कि उसने जिस पुलिस इंस्पेक्टर को आरोपी बनाया है वह उसके साथ 14 साल तक लिव इन रिलेशन में रहते हुए परीक्षा की तैयारी की। अब जब वह पुलिस इंस्पेक्टर बन गया तब उसने दूसरी महिला दरोगा के साथ प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। अब जब भी महिला राजस्व कर्मी उससे शादी की बात कहती है तो आरोपी दरोगा शादी से इनकार कर देता है। अब युवती ने महिला थाने में आरोपी दारोगा के खिलाफ शिकायत की है। दोनों पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
किया था शादी का वादा, दारोगा बनते ही बदल गया
महिला थाना में अपने दिए गए आवेदन में पीड़िता युवती ने पुलिस को बताया है कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों सरकारी नौकरी की तैयारी करने शहर आए थे।इस दौरान दोनों नगर थाना क्षेत्र के हरिसभा चौक के इलाके में एक कमरा लिया और इस क्रम में लगभग 14 वर्षों से युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहे। इस वर्ष लड़की की राजस्व विभाग में नौकरी लग गई। इसके बाद भी दोनों के बीच बात जारी रही। अब बहुत जल्द दोनों शादी करने वाले थे। इसी दौरान में युवक भी दारोगा बन गया और वर्तमान में युवक राजगीर के पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहा है, लेकिन अब वह शादी से इनकार कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि शादी की बात करने पर अब वह बात भी करने से इनकार कर देता है।
विज्ञापन
डीआईजी कार्यालय में पदस्थापित महिला दारोगा से बढ़ी नजदीकी तो छोड़ा साथ
पीड़िता ने बताया कि नौकरी लग जाने के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी दौरान में मुझे पता चला कि डीआईजी के कार्यालय में कागज के सत्यापन के दौरान में वहीं पर कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर युवती से उसकी नजदीकी बढ़ने लगी है। इसलिए हमारे बीच बात कम होने लगी और अब मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस दौरान जब लड़की युवक से मिलने राजगीर गई तो हंगामा करके मुझे वहां से निकाल दिया। अब महिला थाना पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है।
विज्ञापन
महिला थाना कर रही मामले की जांच
इस मामले में महिला थानाध्यक्ष अदिति कुमारी ने बताया है कि एक युवती जो कि पूर्वी चंपारण जिले की रहने वाली है, ने उसी जिले के रहने वाले एक युवक के खिलाफ में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है। युवक सब इंस्पेक्टर के पद पर है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़िता से इस मामले में बात की गई है। मामले की जांच की जा रही है।