फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Retired soldier murdered in dispute over bursting crackers in Shekhpura, neighbor opened fire

Bihar: रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी को मार डाला; पटाखा फोड़ने काे लेकर हुआ विवाद तो लाइसेंसी बंदूक से की गोलीबारी

Fri, 01 Nov 2024 01:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Nov 2024 01:58 PM IST
सार

परिजनों ने सिरारी थाना पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी आरोपियों को पुलिस ने भगा दिया है। पुलिस उसके पक्ष में काम कर रही है। वरीय अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तार करे। 

विज्ञापन
Bihar News: Retired soldier murdered in dispute over bursting crackers in Shekhpura, neighbor opened fire
शव का पेास्टमार्टम कराने आए परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिला के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महसार गांव में घर के आगे पटाखा जलाने से मना करने दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसमें 45 वर्षीय शिव शंकर महतो की मौत हो गई है, जबकि एक महिला जख्मी हो गई है। हत्या का आरोप रिटायर्ड फौजी पर लगा है। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया
बताया जा रहा है कि दीपावली की रात्रि गांव के ही रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव के घर के कुछ बच्चे पडोसी शिवशंकर महतो के घर के आगे पटाखे फोड़ रहे थे, जिसे मना करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद रिटायर्ड फौजी ने अपने सहयोगियों के साथ अपनी लाइसेंसी बंदूक से शिवशंकर महतो पर गोली चला दी। आननफानन में शिव शंकर महतो को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति चिंताजनक रहने पर चिकित्सकों ने उसे पावापुरी रेफर कर दिया है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, यह घटना जातीय रंग लेना शुरू कर दिया है।। 
विज्ञापन


घर के पास पटाखा फोड़ रहे थे
परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव घर के कुछ बच्चे उसके घर के पास पटाखा फोड़ रहे थे, जिसे मना करने पर रिटायर्ड फौजी अजय यादव उर्फ़ झापो यादव पिता स्व.यदु यादव, अजय यादव पिता तेवर यादव, महेंद्र यादव पिता ख्याली यादव, रविंद्र यादव पिता बिंदेश्वरी यादव, दीपक यादव पिता रविंद्र यादव, वकील यादव पिता स्व.शरण यादव आदि ने उसके घर पर हमला गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली शिव शंकर महतो को लगी, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक के परिजनों ने सिरारी थाना पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी आरोपियों पुलिस ने भगा दिया है तथा उसके पक्ष में काम कर रही है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है। पुलिस गांव में पहुंच स्थिति को संभाली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed