फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rajnath Singh said- 19 thousand started in Amrit Kaal, the country will become a developed nation

Bihar News: रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- हम लोग राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, समाज बनाने के लिए करते हैं

Sat, 10 Jun 2023 07:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

Bihar : राजनाथ सिंह बोले- भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि हो रही है। 2027 तक भारत इकोनॉमी में प्रथम स्थान पर होगा। हम लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी तेजी से काम कर रहे हैं, जिसमें नौजवानों का मुख्य योगदान है।

विज्ञापन
Bihar News: Rajnath Singh said- 19 thousand started in Amrit Kaal, the country will become a developed nation
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस समय भारत अमृत काल से गुजर रहा है। हमलोग 2047 तक भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाकर खड़ा कर देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा किया। हमने अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। अब भव्य राम मंदिर बन रहा है। हम लोग राजनीति सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज बनाने के लिए करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि भारत का आर्थिक विकास जबरदस्त है और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिंह ने कहा कि अब भारत का आर्थिक विकास जबरदस्त है। आज भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देवमंगल सभागार आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में कहीं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का अहम योगदान है। इस योग्यता तक पहुंचाने में जो शिक्षक का योगदान रहा है उसको भूलना नहीं चाहिए। जब मैं उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बनने के बाद कहीं जा रहा था तब मेरे शिक्षक मिले जिनके मैंने पैर छुए। आप पढ़ाई करते है तो शिक्षकों का सिर्फ गुण देखो अवगुण नहीं। यह दीक्षांत समारोह नहीं है, दीक्षांत है। दीक्षांत से संस्कार का बोध होता है। आपने कभी पढ़ा होगा 'इंफोसिस वर्सेज अलकायदा', इसमें लिखा गया है, पढ़ने वाले सभी है लेकिन अपने पढ़ाई का सही उपयोग ही शिक्षा का संस्कार है।
विज्ञापन


देश में लगभग 19000 से अधिक स्टार्टअप हो गए हैं
छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता। भारत लगातार आगे बढ़ रहा है, अर्थव्यवस्था में लगातार वृद्धि हो रही है। 2027 तक भारत इकोनॉमी में प्रथम स्थान पर होगा। हम लोग इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी तेजी से काम कर रहे हैं, जिसमें नौजवानों का मुख्य योगदान है। नौजवानों द्वारा आजकल स्टार्टअप पर काम कर रहे हैं, पहले मात्र 400-500 स्टार्टअप हुआ करता था। आज के समय में देश में लगभग 19000 से अधिक स्टार्टअप हो गए हैं। नई टेक्नोलॉजी पर काम करने से भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में करीब 12 करोड़ घरों में नलों से पानी पहुंचा
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज देश के करीब 12 करोड़ घरों में नल से पानी पहुंचा है। साल 2014 में करीब 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। आज हर घर में बिजली पहुंच चुकी है।

रक्षा उत्पादन में हासिल की बढ़त
देश में रक्षा उत्पादन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक लाख करोड़ को पार कर गया है और निर्यात 16,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पहले रक्षा निर्यात एक हजार करोड़ से कम था, आज निर्यात 16000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आने वाले वर्षों में रक्षा निर्यात को 35000 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

Bihar News: Rajnath Singh said- 19 thousand started in Amrit Kaal, the country will become a developed nation
दीक्षांत समारोह में बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला

सम्राट चौधरी बोले- तीन गुना भारत पर मगध का राज रहा है
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के लोग देश के सबसे पड़े परीक्षा यूपीएससी में भी टॉप करते हैं तथा पढ़ाई में अव्वल स्थान प्राप्त करते है। वहीं हरदम से देखा गया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश पर पंडित चाणक्य का हाथ सदैव रहा है। तीन गुना भारत पर मगध का राज रहा है, यहां के लोग हर जगह मिलेंगे। हमारी सोच अनुमंडल स्तर पर भी चिकित्सा महाविद्यालय की सोच रखनी चाहिए। यह विश्वविद्यालय बिहार के बच्चों को अलग आयाम दे रहा है। हर साल बिहार से तकरीबन 15 लाख बच्चों में से सिर्फ 6 लाख बच्चे ही बिहार में रहते हैं, बाकी सब पढ़ाई के लिए बाहर चले जाते है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed