{"_id":"6721f03ceac9d28d72026618","slug":"bihar-news-railways-will-run-special-trains-for-passengers-of-bihar-patna-arrah-bhagalpur-delhi-jaynagar-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा एलान, पटना समेत इन शहरों के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का बड़ा एलान, पटना समेत इन शहरों के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेन
Wed, 30 Oct 2024 02:08 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:08 PM IST
सार
Special Train News: पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी दीवाली और छठ महापर्व को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। गाड़ी सं. 03319 राजेन्द्रनगर-आरा स्पेशल एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन राजेन्द्रनगर से 04.45 बजे खुलेगी।
विज्ञापन
दीपावली-छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
- फोटो : iStock
विस्तार
बिहार में छठ महापर्व को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। कहा कि आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु राजेन्द्रनगर और आरा के बीच एक नवंबर से 30 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका परिचालन गाड़ी सं. 13245/46/47/48 कैपिटल एक्सप्रेस के रेक द्वारा किया जायेगा। यानी इस स्पेशल ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 06, तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आगामी दीवाली और छठ महापर्व को यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। गाड़ी सं. 03319 राजेन्द्रनगर-आरा स्पेशल एक नवंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन राजेन्द्रनगर से 04.45 बजे खुलेगी। 04.55 बजे पटना और 05.19 बजे दानापुर स्टेशन पर रूकते हुए छह बजे बजे आरा पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि वापसी में गाड़ी सं. 03320 आरा-राजेन्द्रनगर स्पेशल प्रतिदिन आरा से 22 यानी रात के 10 बजे खुलकर 22.35 बजे दानापुर, 22.55 बजे पटना रूकते हुए 23.10 यानी 11 बजकर 10 मिनट पर राजेन्द्रनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली से जयनगर एवं भागलपुर के लिए भी स्पेशल ट्रेन
पटना के रास्ते दिल्ली से जयनगर एवं भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही उधना-जयनगर एवं पुणे-दानापुर के मध्य एक-एक फेरे अनारक्षित स्पेशल का भी परिचालन किया जा रहा है। इनमें गाड़ी संख्या 04034/04033 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल- डीडीयू, पटना, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा के रास्ते दिल्ली और जयनगर के मध्य गाड़ी संख्या 04034/04033 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच हैं। गाड़ी सं. 04034 दिल्ली-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल दिल्ली से 30 अक्टूबर, 02 एवं 05 नवम्बर, 2024 को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.20 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 23.00 बजे जयनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04033 जयनगर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 01, 04 एवं 07 नवम्बर, 2024 को जयनगर से 04.00 बजे खुलकर 10.50 बजे पटना सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 03.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन