फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Pushpam said - will not remove the mask until cm nitish Kumar is defeated.

Bihar News : पिता को मुखाग्नि देने लंदन से आई बेटी बोली- जब तक नीतीश कुमार को हराएंगे नहीं, मास्क नहीं हटाएंगे

Tue, 18 Jul 2023 01:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

Nitish Kumar : विपक्षी एकता के जरिए देश की नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की योजना बना रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के पूर्व एमएलसी की बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी ने लंदन से आने के बाद पिता को मुखाग्नि देकर यह बातें कही।
 

विज्ञापन
Bihar News: Pushpam said - will not remove the mask until cm  nitish Kumar is defeated.
पिता को मुखाग्नि देती पुष्पम प्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर विशनपुर गांव निवासी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी का दरभंगा के बलभद्रपुर में निधन हो गया। वह जदयू के एमएलसी के रूप में जितने चर्चित थे, उससे ज्यादा अपनी बेटी पुष्पम प्रिया चौधरी के अचानक सीएम प्रत्याशी स्वघोषणा से सुर्खियों में आ गए थे। पुष्पम प्रिया ने अपने पिता को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि कल मेरे पिताजी का निधन हो गया। वह अब हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन मैं जब तक मैं जिंदा हूं मैं अपने कार्यों से उन्हें जीवित रखने की पूरी कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें मुखाग्नि दी है। साथ में मेरी बहन भी थी। हम दो बेटियां हैं उनकी। हमारे घर में जितने भी हमारे चाचा हैं, उनके भतीजे हैं। सब हमारे साथ हैं। मेरे पिताजी बहुत अच्छे इंसान थे। बहुत आसानी से वह लोगों को माफ कर देते थे। खुश रहना चाहते थे। मैं उतनी अच्छी नहीं हूं, लेकिन बहुत सारी चीजों में मैं पिताजी की तरह बनना चाहती हूं। शायद बन नहीं पाऊं।

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar News: Pushpam said - will not remove the mask until cm  nitish Kumar is defeated.
पुष्पम प्रिया - फोटो : अमर उजाला

उनका तरीका अलग था, मेरा तरीका अलग 
पुष्पम प्रिया ने कहा कि इतना अच्छा इंसान मैं शायद कभी बन ना पाऊं। आज जो कुछ भी हमारे साथ हुआ है, पता नहीं उससे उबर पाएंगे या नहीं। लेकिन, यह प्रण अब और भी गहरा हो गया है। मेरे पिताजी भी चाहते थे कि बिहार बदले, तरक्की हो, मैं भी वही चाहती हूं। उनका तरीका अलग था, मेरा तरीका अलग। एक चीज जो उन्होंने हमेशा किया, वह यह कि उन्होंने मेरी बहुत इज्जत की बचपन से ही। यही एक कारण था कि उनके सबसे चहेते नीतीश कुमार जी के तरीकों से जब मैं सहमत नहीं थी तो उन्होंने मेरा प्रतिकार नहीं किया। सभी जानते हैं कि मेरे पिताजी के बहुत चहेते हैं नीतीश कुमार। पुष्पम प्रिया ने कहा कि मेरे पिता ने मेरी उस सोच के बावजूद मेरी इज्जत की। मैंने जो भी निर्णय लिया मेरे पिता ने मेरा विरोध नहीं किया। हम जिस दिन जीतेंगे, उन्हें (सीएम नीतीश कुमार को) हटाएंगे।

क्या नीतीश नाराज हैं, जानने के लिए क्लिक करें

जीतने की जरूरत है
पुष्पम प्रिया ने कहा कि बिहार की बदहाली से जीतने की जरूरत है। पता नहीं लोगों को हक समझ में आता है या नहीं। लेकिन, एक आदत जरूर हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को शायद मेरी भाषा समझ में नहीं आती, क्योंकि आदत हो गई है। मुझे नजर आती, वह संभावना कि हम कितना बेहतर हो सकते हैं। हम कितना आगे जा सकते हैं। शायद यही कारण है कि मैं यहां हूं। नहीं तो फिर यहां होने का कोई कारण ही नहीं है। कोई जो एक बार यहां से निकल जाता है, वह वापस नहीं आता। तो उसी से जीतना है। पुष्पम प्रिया ने कहा कि कोई बाहर से आकर नहीं जीतेगा, सबको मिलकर जीतना पड़ेगा। अपने बिहार में, कौन बिहार के हैं, कौन नहीं हैं... यह तो खुद ही समझना पड़ेगा। पुष्पम ने कहा कि हमारे बहुत सारे कार्यकर्ता हैं, जिनसे हमने वादा किया था कि जबतक जीत नहीं जाएंगे, तब तक मास्क नहीं हटाएंगे। हम आज भी उस बात पर कायम हैं। इसलिए, आज मुखाग्नि के समय भी मेरे चेहरे पर मास्क है। यह प्रण और मजबूत है अब।

क्या कहते हैं नीतीश कुमार अपनी नाराजगी को लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed