{"_id":"65b098d4108880a8040ccc15","slug":"bihar-news-program-in-patna-on-the-birth-anniversary-of-bharat-ratna-karpoori-thakur-traffic-route-changes-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karpuri Thakur : आज पटना में सड़क पर निकलने से बचें, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के नाम पर परेशानी तय है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karpuri Thakur : आज पटना में सड़क पर निकलने से बचें, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती के नाम पर परेशानी तय है
Wed, 24 Jan 2024 10:27 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:27 AM IST
सार
वेटनरी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को लेकर मंगलवार रात दस बजे से पटना में ट्रकों की इंट्री बंद कर दी गई है। बुधवार को चितकोहरा मोड़, फुलवारीशरीफ जेल मोड़, पटेल गोलंबर डुमरा चौकी, जगदेव पथ में कई जगह रूट चेंज किए गए हैं।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाईटेड और भारतीय जनता पार्टी के बीच जयंती समारोह करने की होड़ मची है। बुधवार को तीनों दल कार्यक्रम कर रहे। राजद एसके मेमोरियल हॉल में, जदयू वेटनरी कॉलेज मैदान और भाजपा वीरचंद्र पटेल मार्ग पर ही समारोह कर रही। इन कार्यक्रम में काफी भीड़ रहेगी। इस कारण पटना पुलिस की कार्यक्रम स्थल वाले रूट पर ट्रैफिक में बदलाव किया है। पटना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं। इसे देखते हुए ही घर से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटना में ट्रकों की इंट्री बंद कर दी गई
वेटनरी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को लेकर मंगलवार रात दस बजे से पटना में ट्रकों की इंट्री बंद कर दी गई है। बुधवार को चितकोहरा मोड़, फुलवारीशरीफ जेल मोड़, पटेल गोलंबर डुमरा चौकी, जगदेव पथ में कई जगह रूट चेंज किए गए हैं। वहीं एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों को टिकट दिखाकर जाने की अनुमति होगी। वहीं चितकोहरा से पटेल गोलंबर की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को गर्दनीबाग गोलंबर की ओर डायवर्ट किया गया है। फुलवारीशरीफ जेल मोड़ की ओर से एयरपोर्ट की ओर आने वाली गाड़ियों को जगदेव पथ की ओर डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
इस ओर से आने वाली गाड़ियों को इधर जाने नहीं दिया जाएगा
इतना ही नहीं जगदेव पथ से व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा। इधर, इनकम टैक्स गोलंबर की ओर से आर ब्लॉक की ओर जाने वाली गाड़ियों को कोतवाली टी से जीपीओ होते हुए डायवर्ट किया गया है। अदालतगंज मोड़ पूरज से अदालत पश्चिम वीरचंद पटेल पथ पर आने वाले गाड़ियों को तारामंडल की ओर डायवर्ट किया गया है। दारोगा राय रोड से वीरचंद पटेल रोड में जाने वाले गाड़ियों को इनकम टैक्स गोलंबर की ओर जाने नहीं दिया जाएगा।