फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Prisoner absconded from prisoner ward of Daudnagar subdivision hospital in Aurangabad

Bihar News: औरंगाबाद में दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड से बंदी फरार, पुलिस कर रही छापेमारी

Thu, 13 Jul 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

Aurangabad News: बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर-अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के कैदी वार्ड से एक बंदी गुरुवार सुबह भाग गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Bihar News Prisoner absconded from prisoner ward of Daudnagar subdivision hospital in Aurangabad
कैदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरंगाबाद के दाउदनगर-अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर के कैदी वार्ड से एक बंदी गुरुवार सुबह भाग निकला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। फरार बंदी अनिल पासवान अंबा थाना क्षेत्र के ऊपरी डुमरी गांव का रहने वाला है, जिसे सदर अस्पताल औरंगाबाद से इलाज के बाद बुधवार रात दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल के कैदी वार्ड में लाया गया था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह संतरी की व्यस्तता का फायदा उठाकर लगभग 7:30 बजे वह अचानक भाग गया। अंबा थाना कांड संख्या 100/23 में अंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर 15 मई को औरंगाबाद जेल भेजा था। उसे गृहभेदन के मामले में अंबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को उसने नाक और मुंह से खून की उल्टी और दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसे औरंगाबाद जेल से सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया।
विज्ञापन


सदर अस्पताल औरंगाबाद से इलाज के बाद उसे दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में अवस्थित कैदी वार्ड के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में कैदी वार्ड सुरक्षा गार्ड में प्रतिनियुक्त गृह रक्षक रणधीर कुमार द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज थाना में दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि गुरुवार 7:30 बजे सुबह एक मनबढ़ू कैदी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त सा लगता है, आकर उससे उलझ गया और हाथापाई करने लगा। संतरी उसे संभालने में लग गया, इसी दौरान मौका देखकर अनिल पासवान कैदी वार्ड से निकल कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर-उधर खोजबीन करने के बाद दोपहर एक बजे संतरी द्वारा दाउदनगर थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद अपर थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद एवं सब इंस्पेक्टर दीपा ज्योति ने अनुमंडल अस्पताल में पहुंचकर छानबीन की। गृहरक्षकों से पूछताछ की। एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए तलाश और छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed