Bihar News: शिव मंदिर में दूध की जगह खून बहते देख दंग रह गए लोग, पुजारी का शव पड़ा था; जानिए, पूरा मामला
Motihari News: मंदिर में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि मोतिहारी पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और दोषियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलवाए।
विस्तार
बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मोतिहारी के पीपरा थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या कर दी गई है। बुधवार सुबह लोग पूजा करने मंदिर पहुंचे तो खून से सना पुजारी का शव देखकर दंग रह गए। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। इसके बाद पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
इधर, पुजारी की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोग वहां प्रदर्शन करने लगे और प्रशासन से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की भी मांग की। बाद में मौके पर पहुंचे चकिया एसडीपीओ ने समझा-बुझाकर भीड़ को वहां से हटाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तारी किया है
इस संबंध में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी या जमीनी विवाद में हुई प्रतीत होती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुजारी के परिवार वालों ने इस घटना में तीन लोगों को नामजद किया है। घटनास्थल पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौजूद हैं। अब स्थिति सामान्य है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिहार के इन 23 जिलों में बारिश और वज्रपात का ऑरेंज और यलो अलर्ट; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम
घटना के बाद लोगों का कहना है कि शिव मंदिर से दूध की धारा बहती है। पहली बार किसी ने इस मंदिर में खून की धारा बहाई है। अपराधियों ने पुजारी की निर्मम हत्या की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा दिलवाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.