फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore said- Jansuraj Party will contest elections on 243 seats; assembly elections

Bihar: प्रशांत किशोर का एलान, कहा- 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनसुराज पार्टी, तेजस्वी के बारे में यह बातें कहीं

Sun, 25 Aug 2024 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी। यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास था। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है।

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore said- Jansuraj Party will contest elections on 243 seats; assembly elections
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज पदयात्रा की शुरुआत करने वाली चुनावी रणनीति कर प्रशांत किशोर ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर को पार्टी बन रही जनसुराज 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पीके के कहा कि 2025 में जनसुराज 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और कम से कम 40 महिला उम्मीदवारों को नामांकित किया जाएगा। हमने यह भी कहा है कि 2030 में जन सुराज 70-80 महिलाओं को नेता बनाया जाएगा। यह बातें प्रशांत किशोर ने रविवार दोपहर पत्रकारों से से बातचीत के दौरान कही। 

विज्ञापन


महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास 

महिला प्रकोष्ठ की बैठक के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि यह महिला प्रकोष्ठ की बैठक नहीं थी। यह सही मायने में महिलाओं को नेता बनाने का प्रयास था। जब तक महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं मिलेगी तब तक उनकी बराबरी की भागीदारी संभव नहीं है। दूसरी बात यह है कि महिलाओं को रोजी रोजगार करने के लिए चार प्रतिशत गारंटी पर लोन मिले। इसलिए जनसुराज का अभियान है कि महिलाओं को जीतकर विधानसभा पहुंचाया जाए। 2025 में जब जनवरी जनसुराज सरकार बनी तो 10-12 हजार की नौकरी के लिए किसी को बिहार छोड़ने पर मजबूर नहीं होना पड़ेगा। हमने इसका पूरा खाका तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन


तेजस्वी यादव पर पीके ने बोला हमला
बिहार के विकास को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि  अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो टिप्पणियां की जा सकती हैं। लेकिन, अगर वह विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं तो यह हास्यास्पद है। वह पिछले 15 वर्षों से सत्ता में हैं, उन्हें पता नहीं है कि जीडीपी और जीडीपी वृद्धि क्या है। वह बिहार के विकास की कहानी के बारे में बात कर रहे हैं, जब छह महीने पहले तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था और छह महीने बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं, तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed