फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Prashant Kishore said- girls are also doing illegal business of liquor along with boys

Bihar News : प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप, कहा- लड़कों के साथ लड़कियां भी कर रही शराब का अवैध कारोबार

Wed, 09 Aug 2023 08:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Aug 2023 08:14 AM IST
सार

Liquor ban in Bihar : शराबबंदी से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है। एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Prashant Kishore said- girls are also doing illegal business of liquor along with boys
समस्तीपुर पहुंचे प्रशांत किशोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार शराबबंदी पर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बावजूद बिहार में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है।  समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर में मंगलवार रात आयोजित जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में युवा लड़कों के साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। शराबबंदी से करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। बिहार में दो उद्योगों की बात हर कोई कर रहा है। एक है शराब माफिया और दूसरा है बालू माफिया। जहां चले जाइए, आप देखेंगे कि बिहार सरकार ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले लोगों को पैदा किया है।

विज्ञापन


20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि शराब बंदी के नाम पर शराब की दुकानें बंद कर दी, लेकिन घर-घर होम डिलीवरी चालू कर दी है। मोटरसाइकिल लेकर शराब के इस कारोबार में नए लड़के, युवा के साथ-साथ लड़कियां भी लगी हुई हैं। कई गांवों के लोग मुझसे बताते हैं कि लड़कियां भी इस अवैध कारोबार में लगी हुई हैं। इससे हर साल बिहार सरकार और बिहार के लोगों को शराबबंदी के कारण 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। ये पैसा पुलिस के हाथ में, प्रशासन के हाथ में और शराब माफिया के हाथ में जा रहा है। 
विज्ञापन


बिहार में बड़े स्तर पर अवैध बालू का कारोबार हो रहा
प्रशांत किशोर ने जन संवाद के दौरान आगे कहा कि बिहार के गांव-गांव में एक और नई समस्या शुरू हो गई है। जब लोगों को शराब नहीं मिल रही है, तो लोग अलग-अलग प्रकार का नशा कर रहे हैं। कोई स्मैक खा रहा है, तो कोई ड्रग्स ले रहा है। यह स्थिति पहले बिहार में नहीं थी। शराब माफिया के साथ बालू माफिया बिहार में काफी ताकतवर हैं। जहां जाइए, बिहार में बड़े स्तर पर अवैध बालू का कारोबार हो रहा है। हजारों-करोड़ों रुपए सरकार और बिहार के लोगों का चोरी करके पुलिस और प्रशासन की मदद से अवैध बालू का कारोबार बिहार में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed