फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Policeman beats a woman with a stick in Sitamarhi, video goes viral

Bihar Police: सीएम नीतीश कुमार जिस 'नारी' को सशक्त कर रहे, देखिए थानाध्यक्ष उसपर कैसे बेतरह लाठी बरसा रहे

Sun, 31 Dec 2023 01:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Dec 2023 01:34 PM IST
सार

Police Beat Woman With Sticks: सीतामढ़ी में पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को लाठी से पीटने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर बिहार पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, वरीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Policeman beats a woman with a stick in Sitamarhi, video goes viral
महिला पर लाठी बरसाते थाना अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Police Hindi News: बिहार में एक तरफ जहां सरकार नारी सशक्तिकरण की बात करती है। वहीं, दूसरी तरफ उसकी पुलिस महिलाओं पर बर्बरता पूर्ण रवैया को अपनाते देखी जाती है। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र का है। जहां बीच सड़क पर स्थानीय थाना अध्यक्ष ने एक महिला को लाठी से पीट दिया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो के मुताबिक, सड़क पर भीड़ के बीच महिला कुछ बोल रही थी, तभी उक्त पुलिसकर्मी ने महिला पर तड़ातड़ लाठी बरसा दी। 

विज्ञापन

 
 
महिला को लाठी से पीटते दिखे थानाध्यक्ष
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला को लाठी से पीटने का मामला तब सामने आया, जब उक्त घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा (अपलोड) कर दिया। वीडियो के बारे में तहकीकात की गई तो पता चला कि उक्त मामला सुरसंड का है, जहां सुरसंड थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया। यह मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। दरअसल, दो दिन पहले दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया। तभी उक्त महिला के द्वारा गाली-गलौज की गई, जिस पर स्थानीय थाना अध्यक्ष ने महिला पर जमकर लाठी बरसा दी। 
विज्ञापन

 
‘मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी’
इस संबंध में पुपरी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। लेकिन, उन्होंने घटना की वीडियो अभी तक नहीं देखी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वीडियो मंगा कर देखने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed