{"_id":"67a8973895e60f7f5b095468","slug":"bihar-news-police-arrested-the-son-who-was-absconding-after-the-murder-of-his-father-in-gopalganj-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पिता की हत्या के बाद फरार हो गया था बेटा, चार साल बाद अपने घर से ही पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पिता की हत्या के बाद फरार हो गया था बेटा, चार साल बाद अपने घर से ही पकड़ाया
Sun, 09 Feb 2025 05:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 09 Feb 2025 05:23 PM IST
सार
Gopalganj Police: अपने ही पिता की हत्या कर पिछले चार साल से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अपने पिता की हत्या करने के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी पुत्र को गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने की पुलिस न छापा मारकर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुत्र का नाम राधेश्याम शर्मा है जो जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव निवासी दिवंगत भोला शर्मा का पुत्र है।
गला दबाकर जान से मार दिया
पुलिस ने बताया कि उस समय अपने पिता की हत्या कर स्वयं उसने ही अज्ञात पर प्राथमिकी कराई थी। बाद में अनुसंधान के क्रम में पता चला कि घरेलु विवाद के चलते उसने ही अपने पिता का गला दबाकर जान से मार दिया था। साथ ही थाने में 145/21 दिनांक 16.07.2021 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद में पुलिस अनुसंधान में पता चला कि खुद उसी ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया था। जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करना प्रारंभ किया तो यह फरार हो गया। तभी से फरार चल रहा था। इसी बीच गुप्त सूचना पर विजयीपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार तथा दारोगा बब्बन मंडल ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार की दोपहर हत्यारोपी राधेश्याम शर्मा को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।