फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : PM Narendra Modi inaugurated patna lucknow vande bharat time table patna njp vande bharat route

Vande Bharat : पटना को मिली दो वंदे भारत ट्रेनें, गया से गुजरेगी एक; जानें कब से सेवा, क्या रहेगी समय सारिणी

Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Mar 2024 11:18 AM IST
सार

Bihar News : पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के लिए कई सौगातें दीं। अब पटना से चार वंदे भारत ट्रेनें हो गई हैं। गया को भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल गई है। एक ट्रेन 14 मार्च से खुलेगी, जबकि दो ट्रेनों की सुविधा 18 मार्च से मिलेगी।

विज्ञापन
Bihar News : PM Narendra Modi inaugurated patna lucknow vande bharat time table patna njp vande bharat route
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अब बिहार के खाते में कुल पांच वंदे भारत ट्रेनें हैं। एक गया से गुजरने वाली और चार पटना से खुलने वाली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 85 हजार करोड़ से अधिक की छह हजार रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन की शुरुआत भी की। इनमें तीन वंदे भारत ट्रेनें बिहार को मिलीं। दो ट्रेनें पटना से खुलेंगी, जबकि एक ट्रेन गया से गुजरेगी। किस ट्रेन का नंबर क्या रहेगा, कब से आम यात्री किस रूट की ट्रेन का लाभ उठा सकेंगे, किन स्टेशनों पर किस समय पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन... सबकुछ जानें आगे।

विज्ञापन


14 मार्च से न्यू जलपाईगुड़ी-पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22233/22234) का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी और पटना से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी।  यह ट्रेन 14 मार्च से न्यू जलपाईगुड़ी से 05.15 बजे खुलकर 06.15 बजे किशनगंज, 07.45 बजे कटिहार रुकते हुए 12.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 14 मार्च से पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (22234) पटना जं. से 13.00 बजे खुलकर 17.35 बजे कटिहार, 18.44 बजे किशनगंज रुकते हुए 20.00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी । 
विज्ञापन

 
12 मार्च को पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल (22345/22346) का उद्घाटन किया गया । यह ट्रेन पटना से 09.00 बजे खुली जो 09.45 बजे आरा, 10.38 बजे बक्सर, 12.00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.55 बजे वाराणसी एवं 15.50 बजे अयोध्याधाम रुकते हुए 18.15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
18 मार्च से पटना-गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22345/22346) का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन पटना और गोमतीनगर से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी। पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना जं.(22345) से 06.05 बजे खुलकर 06.40 बजे आरा, 07.21 बजे बक्सर, 08.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 09.20 बजे वाराणसी एवं 12.15 बजे अयोध्या धाम जं. रूकते हुए 14.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी में दिनांक 18 मार्च से गोमतीनगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर (22346) से 15.20 बजे खुलकर 17.15 बजे अयोध्या धाम जं., 20.00 बजे वाराणसी, 20.50 बजे  पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 21.54 बजे बक्सर, 22.35 बजे आरा रूकते हुए 23.45 बजे पटना जं. पहुंचेगी। 


18 मार्च से रांची-वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20887/20888) का नियमित परिचालन किया जायेगा। यह ट्रेन रांची और वाराणसी से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी। यह ट्रेन रांची से 05.10 बजे खुलकर 06.10 बजे मूरी, 07.10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 08.40 बजे कोडरमा, 10.00 बजे गया, 11.03 बजे सासाराम एवं 12.15 बजे  पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. रूकते हुए 13.00 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में दिनांक 18 मार्च से वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस (20888) वाराणसी से 16.05 बजे खुलकर 16.40 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.48 बजे सासाराम, 18.45 बजे गया, 19.50 बजे कोडरमा, 21.50 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22.48 बजे मूरी रुकते हुए 23.55 बजे रांची पहुंचेगी । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed