फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : pm modi government Agriculture minister shivraj singh chauhan statement on pm kisan narendra modi

PM Kisan : बिहार में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी की सबसे बड़ी खूबी बताई

Mon, 24 Feb 2025 03:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Feb 2025 03:28 PM IST
सार

PM Modi : केंद्रीय कृषि मंत्री ने पीएम किसान सम्मान योजना पर बातें करते हुए बिहार में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी खूबी बताई। उन्होंने बताया कि कैसे खाद-बीज से लेकर किसानों की हर जरूरत पर पीएम मोदी किस तरह संवेदनशीलता दिखाते हैं।

विज्ञापन
Bihar News : pm modi government Agriculture minister shivraj singh chauhan statement on pm kisan narendra modi
पीएम मोदी किस तरह किसानों के लिए संवेदनशील हैं, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तार से बताया। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

"किसानों को खाद लेने में क्या दिक्कत आ रही है, बीज में क्या परेशानी है, अनाज उत्पादन में किस तरह की समस्या आ रही है... ऐसे सवालों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद संवेदनशील हैं। इससे पहले की सरकारें किसानों को इतना तवज्जो नहीं देती थी। आज जिस तरह की सब्सिडी दी जा रही है और जिस तरह सीधे किसानों के खाते में पैसा जा रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता का ही प्रमाण है।" केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के हाथों किसान सम्मान निधि जारी होने के पहले भागलपुर के मंच से यह बातें कही।

विज्ञापन


मोदीजी के आगमन पर होली-दिवाली मना रहा बिहार : चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर भागलपुर में उत्साह और खुशी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी नेता के आगमन पर ऐसा अभूतपूर्व उत्साह नहीं देखा, जैसा पीएम मोदी के लिए बिहार में देखने को मिल रहा है। पटना से लेकर दरभंगा और भागलपुर तक जनता में मोदी जी के प्रति अद्वितीय प्रेम और सम्मान दिख रहा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता! मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई।
विज्ञापन


खातों में सीधा पैसा डालने की सोच पीएम मोदी की
पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना। कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे। इप्रधानमंत्री के आगमन से बिहार में एक उत्सव जैसा माहौल है। जनता पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया, महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली, और युवाओं ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। रात में दीपोत्सव मनाकर जनता ने प्रधानमंत्री के स्वागत की अपनी खुशी और समर्थन व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed