फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : people burnt vehicles after murder of kidnapped woman, bihar police firing against stone pelting

Bihar Police : दूध देने निकली महिला को नहीं खोज सकी पुलिस, गांव में ही तीन दिन बाद मिली लाश तो जल उठा इलाका

Sun, 18 Feb 2024 12:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 18 Feb 2024 12:44 PM IST
सार

Bihar News : महिला गायब हुई तो पहले खोजो, फिर थाने आना... अपहरण की चर्चा के बीच यही सब चलता रहा और तीसरे दिन जब लाश मिली तो नवगछिया पुलिस जिला का रंगरा इलाका जल उठा। ऐसा जैसे पुलिस-प्रशासन कहीं हो ही नहीं।

विज्ञापन
Bihar News : people burnt vehicles after murder of kidnapped woman, bihar police firing against stone pelting
आक्रोशित लोगों ने वाहन को फूंका, मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किसी वीआईपी के कुत्ते से ज्यादा कीमत आदमी की जान की नहीं। तभी तो, पुलिस किसी के गायब होने के 24 घंटे तक परिजनों को भगाती रहती है कि पहले खोजो, फिर थाने आना। दूध देने निकली महिला के अगवा होने की चर्चा पुलिस तक नहीं पहुंची हो, यह भी मानना मुश्किल है। और, इतना कुछ होने के बावजूद तीन दिन बाद महिला की लाश घर से कुछ ही दूर वीराने में मिलना गुस्से की आग भड़काने के लिए काफी था। भागलपुर जिला के नवगछिया में इन परिस्थितियों ने हंगामे का रूप ले लिया। नवगछिया खुद पुलिस जिला है, लेकिन खाकी की निष्क्रियता से गुस्साए लोगों ने थाने की गाड़ी और जन-प्रतिनिधि की कार समेत कई वाहनों को फूंक दिया। कवरेज कर रहे पत्रकारों के मोबाइल फोड़ डाले। पथराव कर पुलिस को भगा दिया। बचाव में फायरिंग की भी नौबत आ गई। घटना रंगड़ा ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 की है। मृतका की पहचान मनोज मंडल की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


 

Bihar News : people burnt vehicles after murder of kidnapped woman, bihar police firing against stone pelting
लापता महिला के पति ने आधार कार्ड के साथ दिया था आवेदन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

जाने क्या लिखा था आवेदन में
मृतका शोभा देवी के पति मनोज मंडल ने रंगड़ा ओपी में 16फ़रवरी को आवेदन दिया था कि उसकी पत्नी दिन के करीब 10:00 बजे दक्षिण ब्राह्मण टोला में दूध लेने गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तब उसने थाना में आवेदन दिया है। मनोज मंडल ने आवेदन देते हुए रंगडा ओपी से अपनी पत्नी की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई थी। मनोज मंडल का कहना है कि आवेदन के साथ हमने अपनी पत्नी शोभा देवी का आधार कार्ड भी संलग्न किया था, लेकिन पुलिस ने उसे खोजना मुनासिब नहीं समझा। मनोज मंडल का आरोप है कि पुलिस अगर समय रहते उसकी खोजबीन की होती तो शायद आज उसकी पत्नी जिंदा होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed