{"_id":"65fd1e299d5966a8f50cdef4","slug":"bihar-news-pawan-singh-jyoti-singh-divorce-case-heard-in-court-superstar-did-not-come-on-previous-date-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : आज भी कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, पिछली सुनावाई में नहीं आए थे; अब इस तारीख को ज्योति सिंह की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : आज भी कोर्ट नहीं पहुंचे पवन सिंह, पिछली सुनावाई में नहीं आए थे; अब इस तारीख को ज्योति सिंह की गवाही
Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
सार
वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि आज शुक्रवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले में तारीख थी। पिछली तारीख में दोनों नहीं आए थे।
विज्ञापन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी के तलाक मामले की सुनवाई शुक्रवार को कोर्ट में हुई। लेकिन, एक बार फिर दोनों कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने अब 18 अप्रैल की तारीख दी है। अब पवन सिंह और ज्योति सिंह को कोर्ट द्वारा जारी किए गये अगली तारीख को बुलाया गया है। वहीं इससे पहले 13 मार्च को कोर्ट द्वारा तारीख दिए जाने पर दोनों ही पति-पत्नी उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने 22 मार्च को सुनवाई की तारीख दी थी।
विज्ञापन
18 अप्रैल को ज्योति सिंह की गवाही चलेगी
वहीं ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि आज शुक्रवार को पवन सिंह और ज्योति सिंह तलाक मामले में तारीख थी। पिछली तारीख में दोनों नहीं आए थे। उन्होंने बताया कि अगर वो लोग आ जाते और मिल जाते तो लिखा पढ़ी करके कोर्ट में डाल दिया जाता। लेकिन नहीं आए तो कोर्ट ने फिर से नई तारीख दी है। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की गवाही बंद हो गई है। 18 अप्रैल को अब ज्योति सिंह की तरफ की गवाही चलेगी। जिसपर गवाही देना होगा।
विज्ञापन
पिछले तीन साल से चल रहा है केस
वहीं विष्णुधर पांडेय ने बताया कि यह केस तीन साल पहले से चला आ रहा है। अब दोनों मिल गये हैं या दोनों के बीच रिश्ते अच्छे हो रहे हैं। इसकी अभी तक हम लोग को यहीं पता चला है। ज्योति सिंह से अभी तक हमारी बात नहीं हुई है। अगली सुनवाई में ही पता चलेगा कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक हो गया या दो एक हो जाएंगे।
विज्ञापन