Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna police busy investigating Surabhi murder case, death in hospital, murder by conspiracy

Bihar News: 'करीबी' ने अस्पताल संचालिका पर सात गोलियां दागीं, मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले खून साफ

Sun, 23 Mar 2025 04:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Mar 2025 04:54 PM IST
सार

पटना सिटी एसपी अतुलित झा ने बताया कि पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, और सुरभी के पति राकेश रौशन से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Bihar News: Patna police busy investigating Surabhi murder case, death in hospital, murder by conspiracy
सुरभि की मौत के बाद अस्पताल में बैठे स्टाफ व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित एशिया अस्पताल की संचालिका सुरभी राज के हत्याकांड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। शनिवार को बेखौफ अपराधियों ने अस्पताल के सेकंड फ्लोर पर स्थित सुरभी के चैंबर में घुसकर उन्हें 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी बड़ी आसानी से फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि अस्पताल कर्मियों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना दो घंटे बाद दी गई। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और वहां से पांच खोखे बरामद किए। पुलिस अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी
घटना के समय अस्पताल में मौजूद एक कर्मी ने बताया कि हमलोग मेदांता से आए डॉक्टर द्वारा दी जा रही ट्रेनिंग के बाद आपस में बातें कर रहे थे, तभी लगा कि सुरभी मैम चैंबर में बैठी हैं। जब वह अंदर गए, तो पाया कि वह फर्श पर गिरी हुई थीं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरभी को 7 गोलियां मारी गईं, लेकिन किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। न ही किसी ने अपराधियों को अंदर आते या जाते देखा।

विज्ञापन

अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही
पटना सिटी एसपी अतुलित झा ने बताया कि पूरे मामले की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अस्पताल के सभी कर्मियों से पूछताछ की जा रही है, और सुरभी के पति राकेश रौशन से भी जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



चैंबर से खून के दाग मिटाए गए
सूत्रों के अनुसार, यह हत्या बेहद करीबी व्यक्ति द्वारा की गई है, जो पूरी तरह से योजनाबद्ध थी। सुरभी का चैंबर तीसरे फ्लोर पर था, और वहां बिना अनुमति किसी के घुसने की इजाजत नहीं थी। हत्या दोपहर दो बजे की गई, जबकि उस वक्त मरीज और स्टाफ भी मौजूद थे। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि राकेश रौशन (सुरभी के पति), ने अपने ससुर को कॉल करते समय गोली लगने की बात छिपाई। वह अस्पताल में सुरभी के साथ काम करते थे, लेकिन घटना के बाद खुद को संदेह के घेरे में डालते रहे। चौंकाने वाली बात यह है कि चैंबर से खून के दाग ऐसे साफ किए गए जैसे वहां कुछ हुआ ही न हो। सुरभी को गोली लगने के 2 घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई, और घटना के कुछ दिन पहले ही अस्पताल के CCTV कैमरों को बदला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed