फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Patna District administration given direction to durga puja organising committee for size of idol

Durga Puja : पंडालों के साथ मूर्तियों का आकार भी तय; लाउडस्पीकर के लिए भी आ गया सरकारी आदेश, जानें सारे नियम

Sat, 07 Oct 2023 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 07 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

DURGA PUJA : दुर्गा पूजा में विभिन्न मंदिरों तथा सावर्जनिक दुर्गा पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की संभावना है। इसको लेकर पूजा समितियों और आम जनता को कई आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : Patna District administration given direction to durga puja organising committee for size of idol
दुर्गा पूजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

15 अक्टूबर को कलश स्थापन के साथ नवरात्र की पूजा शुरू हो जाएगी। इस वजह से भीड़ को देखते हुए सरकार ने दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर पूजा समितियों को विशेष सतर्क रहने की हिदायत दी है।

विज्ञापन


कब है कौन सी पूजा 
15 अक्टूबर (रविवार) को शारदीय नवरात्रा की कलश स्थापना होगी। 21 अक्टूबर, 22 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को सप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी मनाया जाएगा। 24 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) है। रावण वध का कार्यक्रम गाँधी मैदान में किया जायेगा। दुर्गा पूजा के बाद 12 नवंबर को दीपावली तथा 19 को सांध्य अर्घ्य और 20 नवंबर को छठ पूजा है।
विज्ञापन


पंडालों के लिए मिले ख़ास निर्देश 
पटना के प्रमंडलआयुक्त रवि कुमार का कहना है कि बिहार (पूजा के उपरांत मूर्ति विसर्जन प्रक्रिया) नियमावली, 2021 के तहत मूर्तियों की अधिकतम ऊंचाई 20 फीट तथा ऊपरी संरचना की ऊंचाई 40 फीट तक ही रखा जाना है। पंडालों के पास सीसीटीवी की व्यवस्था रहनी चाहिए। पूजा समिति के आयोजक पूजा पंडालों में चिन्हित स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरों की व्यवस्था करेंगे ताकि भीड़ की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। किसी भी प्रकार के अफवाह से बचने तथा सोशल मीडिया पर भी अफवाहों से बचने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही माईकिंग करवाएं। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रहे। आपतिजनक स्लोगन, कार्टून इत्यादि पर रोक है। इसे सभी पदाधिकारी सख्ती से सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिये कब से कब तक नहीं बजा सकते हैं लाउडस्पीकर 
 लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति अनुमंडल पदाधिकारी से लेनी होगी। रात्रि 10 बजे से सुबह 06.00 बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक है। डीजे पर किसी भी परिस्थिति में पूर्ण प्रतिबंध रहेगा एवं पूर्णरूपेण वर्जित रहेगा। यह निर्देश सभी जिलों पर लागू होंगें।

बिजली विभाग को मिले निर्देश 
 बिजली विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि पूजा पंडालों में कहीं भी लूज वायर न रहे। शौचालय एवं पेयजल की बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान शहर में बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान हो।


QRT और QMRT को करें तैनात 
पटना के प्रमंडलआयुक्त रवि कुमार का कहना है कि दुर्गा पूजा में विभिन्न मंदिरों तथा सावर्जनिक दुर्गा पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होने की वजह से नियन्त्रण कक्ष बनाये जायेंगे। भीड़ को देखते हुए हर जगह सीसीटीवी कैमरा और मेडिकल कैम्प और आई हेल्प यू काउण्टर बनाएं जाएं। भीड़ की गतिविधियों पर सीसीटीवी से निगरानी करें और जगह- जगह "आप सीसीटीवी की नजर में हैं" लिखा हुआ पोस्टर लगवाएं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम(क्यूआरटी) एवं क्विक मेडिकल रिस्पांस टीम(क्यूएमआरटी)तैनात रखें। मद्य-निषेध अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed