फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Patna Airport flight schedule changed for winter season, jaipur Patna jaipur flight in December

Flight Schedule : पटना से जयपुर की फ्लाइट दिसंबर से; आज से बाकी फ्लाइट के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

Sun, 29 Oct 2023 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Oct 2023 02:59 PM IST
सार

 पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी किया है।  29 अक्टूबर से यह शिड्यूल 30 मार्च 2024 तक लागू रहेगा। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Patna Airport flight schedule changed for winter season, jaipur Patna jaipur flight in December
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना-जयपुर-गुवाहाटी और गुवाहाटी-पटना-जयपुर की फ्लाइट अब एक दिसंबर से चलेगी। यह फ्लाइट आज से चलने वाली थी। एक दिसंबर से चलने वाली फ्लाइट की टिकट की अब तक बुकिंग शुरू नहीं हुई है। एयरपोर्ट सूत्राें की मानें तो है कि विमान की उपलब्धता हाेने के बाद ही बुकिंग शुरू की जाएगी। इधर, पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी किया है।  29 अक्टूबर यानी आज से यह शिड्यूल 30 मार्च 2024 तक लागू रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


14 दिसंबर तक ही यह विमान सेवा उपलब्ध
आने वाले दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार आने वाले यात्रियों पर इंडिगो और अन्य कंपनियों की नजर है। सूत्रों का कहना है कि इस साल 14 दिसंबर तक ही बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु, दिल्ली-पटना-दिल्ली, काेलकाता-पटना-काेलकाता और चंडीगढ़-पटना-भुवनेश्वर की विमान सेवा यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। दरसअल, ठंड के मौसम में कोहरा के कारण फ्लाइट प्रभावित होती है। इस कारण इन फ्लाइट की सेवा को करीब डेढ़ माह के लिए रोक दिया गया है। माैसम साफ हाेने के बाद यह चारों फ्लाइट 1 फरवरी 2024 से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच 13 जाेड़ी फ्लाइट
आज यानी 29 अक्टूबर को दिल्ली के लिए आखिरी विमान इंडिगाे का रात 9:20 बजे हाेगा। नए शिड्यूल में पटना से वाराणसी, प्रयागराज, भाेपाल, अमृतसर के लिए काेई फ्लाइट नहीं है। पटना-दिल्ली के बीच 13 जाेड़ी विंटर शिड्यूल में पटना से दिल्ली, मुंबई, काेलकाता समेत 16 शहराें के लिए फ्लाइट है। इनमें सबसे अधिक दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर के बीच 13 जाेड़ी फ्लाइट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed