फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Painful death of a young man after falling from a tree in Begusarai

Bihar: राम पदारथ के तीन बेटों में बड़ा बीमारी से मरा, छोटा पेड़ से गिरकर, अब तीसरे की भी ऐसे हुई अकाल मौत

Fri, 31 Mar 2023 10:48 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 31 Mar 2023 10:48 AM IST
सार

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में हादसा हुआ है। यहां पर एक युवक पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम सा मच गया।

विज्ञापन
Bihar News Painful death of a young man after falling from a tree in Begusarai
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पेड़ पर से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र अंतर्गत बदलपुरा गांव स्थित बरगद पेड़ के निकट की है। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन बदलपुरा गांव के रहने वाले राम पदारथ सिंह उर्फ गोंगू सिंह के लगभग 26 साल के बेटे कुंदन कुमार के रूप में बताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह बरगद पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छाले को छुड़ाने के लिए चढ़ा था। तभी अनियंत्रित होकर अचानक पेड़ से नीचे गिर गया, जिससे कुंदन कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत होने की सूचना मिलते ही लाखों थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि मृतक तीन भाइयों में दूसरा बेटा था। जबकि इसके पहले भी मृतक के एक भाई की मौत बीमारी से और दूसरे भाई की मौत पेड़ से गिरकर ही हुई थी। शेष बचे घर के इकलौते चिराग की मौत भी पेड़ से गिरकर ही हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण सकते में पड़ गए हैं कि आखिर परिवार में नन्हे मुन्हे बच्चे की परवरिश कैसे होगी और परिवार वालों का भोजन मुहैया को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल ग्रामीणों को सता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed