फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : obscene act Video viral, panchayat member on tour after no confidence motion in samastipur bihar

किस्सा राजनीति का : कुर्सी बचाने ने बाद टूर पर गए जनप्रतिनिधि की अश्लील हरकतें वायरल, शराब-शबाब का खेल दिखा

Sat, 09 Mar 2024 06:44 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 09 Mar 2024 06:44 AM IST
सार

Bihar News : अविश्वास प्रस्ताव के पीछे कैसी-कैसी डील होती है और ऐसे मौकों का कुछ जनप्रतिनिधि किस तरह से फायदा उठाते हैं, इसकी बानगी चर्चा में है। एक जनप्रतिनिधि को शराब और शबाब के साथ मस्ती करते वायरल वीडियो में देख लोग डबल मर्डर की चर्चा कर रहे।

विज्ञापन
Bihar News : obscene act Video viral, panchayat member on tour after no confidence motion in samastipur bihar
समस्तीपुर का यह वीडियो वायरल है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। - फोटो : social media

विस्तार

समस्तीपुर में प्रमुख और उपप्रमुख पर लगे अविश्वास की विशेष बैठक के बाद एक पंचायत समिति सदस्य का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पंचायत समित सदस्य लखेन्द्र सहनी का बताया जा रहा  है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह वीडिया पिछले दिनों सिल्लीगुड़ी टूर के दौरान बनाया गया है, जिसे 7 मार्च को उपप्रमुख पर लगे अविश्वास की वोटिंग के ठीक बाद से वायरल किया गया है। इस घटना के बाद से प्रखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष विडियो वायरल होने पर हुआ था डबल मर्डर 
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष जदयू के पूर्व विधायक रामबालक सिंह का अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। विडियो वायरल होने के बाद प्रतिशोध में डबल मर्डर हुआ था। उस हत्याकांड में पूर्व विधायक अभी भी जेल में हैं। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं।
विज्ञापन


जानिए क्या क्या है विडियो में 
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत समिति सदस्य लखेंद्र सहनी का चार अलग-अलग वीडियो सामने आया है। सभी वीडियो होटल के एक कमरे का लग रहा है। एक वीडियो में वह एक लड़की के साथ हाथ पकड़ कर डांस करते नजर आ रहे हैं। संबंधित जनप्रतिनिधि डांस करते नजर आ रहे हैं। गीत भी बज रहा है। बगल से लोग उकसाते भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में डांस करते हुए डांसर के साथ वह अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। तीसरे वीडियो में लड़की के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। वहीं सामने टेबल पर शराब भी रखा नजर आ रहा है। जबकि चौथे वीडियो में एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। पास में एक और लड़की दिख रही है। एक वीडियो में भोजपुरी गीत पर लड़की को गला लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूर पर ले जाकर बनाया विडियो 
स्थानीय लोगों का कहना है कि गत दिसंबर महीने पर प्रखंड प्रमुख रूपांजली देवी और उप प्रमुख सुजीत कुमार पर सदस्यों ने अविश्चास लगाया था। चर्चा है कि इसी दौरान उप प्रमुख के करीबियों ने उन्हें अन्य सदस्यों के साथ टूर पर गत 7 फरवरी को सिल्लीगुड़ी ले गए, जहां उनके साथ अन्य सदस्यों को भी मौज मस्ती कराया गया। इसी दौरान होटल में डांसर को भी बुलाया गया, फिर महफ़िल सजी, और फिर सुरा एवं सुंदरी के साथ मौज मस्ती हुई। इसी दौरान साथ के ही लोगों में से किसी ने उनका वीडियो बना लिया।

 

Bihar News : obscene act Video viral, panchayat member on tour after no confidence motion in samastipur bihar
महिला के साथ डांस करते जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ब्लैकमैन भी किया गया
स्थानीय लोगों ने कहा कि उप प्रमुख के साथ नये दावेदार सुनीता देवी को वोट देने के लिए कहा गया। लौटने के बाद उन्हें ब्लैकमैन भी किया गया। 5 मार्च को प्रमुख का चुनाव हुआ, जिसमें रूपांजली देवी ने अपना सीट बचा लिया। 7 मार्च को उप प्रमुख का चुनाव हुआ, जिसमें उपप्रमुख सुजीत भी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। परिणाम आने के कुछ घंटों   के अंदर ही यह वीडियो वायरल होने लगता है। चर्चा है काम निकलने के बाद इस वीडियो को वायरल किया गया है।

पंचायत समिति सदस्य ने बताया इसे राजनीतिक साजिश 
संबंधित वायरल वीडियो में दिख रहे पंचायत समिति सदस्य से पूछे जाने पर बताया कि राजनीतिक साजिश के तहत वीडियो बनाया गया है। नशे की हालत में उप प्रमुख के आदमियों ने खिलाने पिलाने के बाद वीडियो बनाया है। प्रलोभन में नहीं आने पर उसे वायरल किया किया गया है। वर्तमान प्रखंड प्रमुख के विरोध में वोट देने के लिए दबाव दिया जा रहा था। बात नहीं मानने पर सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यक्तिगत छवि धूमिल किया गया है। उन्होंने इस संबंध में प्रखंड प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने की बात बताई है।

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष आनंद कश्यम ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में मीडिया से जानकारी मिली है। इसके संबंध में विशेष जानकारी ली जा रही है। मामले की जांचकर इसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed