{"_id":"65b107e547c7a22775070bdb","slug":"bihar-news-nurse-crushed-to-death-by-truck-in-patna-accident-happened-crossing-the-road-bihar-police-up-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : दवा लेने 500 मीटर दूर जाना था, मगर आ गई मौत; पटना में यूपी की नर्स को कुचल दिया ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : दवा लेने 500 मीटर दूर जाना था, मगर आ गई मौत; पटना में यूपी की नर्स को कुचल दिया ट्रक चालक
Wed, 24 Jan 2024 06:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 24 Jan 2024 06:21 PM IST
सार
Bihar : उत्तर प्रदेश की महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने भागते हुए ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मृतका नर्स निर्मला कुमारी का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पटना में अनियंत्रित ट्रक ने एक जीएनएम नर्स को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के मऊ निवासी निर्मला कुमारी (50) के रूप में की गई है जो फुलवारी शरीफ के सोरंगपुर गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जीएनएम के रूप में कार्यरत थी। घटना के बाद ट्रक का चालक वहां से भागने लगा लेकिन वहां स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और फिर उस ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिय। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया।
विज्ञापन
सड़क पार करने के क्रम में ट्रक ने रौंदा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्मला कुमारी उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली थी। वर्तमान में वह फुलवारी शरीफ के सोरंगपुर गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जीएनएम के रूप में कार्यरत थी। बुधवार को वह फुलवारी शरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेने प्रखंड परिसर स्थित एक मेडिकल हॉल में जा रही थी। तभी सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इस घटना में निर्मला कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
भागते चालक को खदेड़कर पकड़ा
घटना होते ही आसपास मौजूद लोग उधर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों को जमा होते देख ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की, लेकिन फिर उसे फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई। फिर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के एम्स भेज कर आगे की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन