फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitish Kumar visit to Delhi, tribute to Atal Bihari Vajpayee; Arvind Kejriwal, opposition unity

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, पूर्व पीएम वाजपेई को दी श्रद्धांजलि; कहा- अटल जी के लिए आया हूं

Wed, 16 Aug 2023 02:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Aug 2023 02:25 PM IST
सार

Nitish Kumar : विपक्षी एकता के अगुवा बने सीएम नीतीश कुमार का यह दांव सियासी गलियारे क्या हलचल लाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मुंबई में होने वाली विपक्षी एकता (I.N.D.I.A) की बैठक से सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar visit to Delhi, tribute to Atal Bihari Vajpayee; Arvind Kejriwal, opposition unity
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं।  मुंबई में होने वाली विपक्षी एकता (I.N.D.I.A) की बैठक से सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहार वाजपेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दरअसल, आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेई की पुण्यतिथि है। इसी मौके पर सीएम नीतीश कुमार उनके समाधि स्थल "सदैव अटल" पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने आया हूं। हमलोग उनसे बहुत ज्यादा प्रेम करते थे। इतना इज्जत करते थे। उनको भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने किस तरह कितना काम मुझे दिया और किस तरह हमने किया, यह भूल नहीं सकते थे। जब मैं बिहार का मुख्यमंत्री पहली बार बना तो शपथ ग्रहण में श्रद्धेय अटल जी आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई तो हमलोग मिलने जाते थे। आज यहां पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। आज उन्हें नमन करने आए हैं। 

विज्ञापन


स्व. अटबिहारी वाजपेयी की सरकार में नीतीश कुमार रेल और कृषि जैसे अहम विभाग के मंत्री रहे चुके हैं। उनके समय में ही भाजपा और जदयू के बीच गठबंधन हुआ था। NDA से अलग होने के बावजूद सीएम नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री की तारीफ करते रहते हैं। पक्ष-विपक्ष के आरोप-प्रत्यारोप के बीच विपक्षी एकता का अगुवा बने सीएम नीतीश कुमार का यह दांव सियासी गलियारे क्या हलचल लाएगा, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल से करेंगे मुलाकात
इधर, सीएम नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। दरअसल, आज सीएम केजरीवाल का जन्मदिन है। इसी मौके पर नीतीश कुमार उन्हों जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास जाएंगे। सूत्रों की मानें तो सीएम नीतीश कुमार 31 अगस्त को होनेवाली विपक्षी दलों (I.N.D.I.A) की बैठक की तैयारी लेकर भी केजरीवाल के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। बेंगलुरु में बैठक के बाद राहुल गांधी और नीतीश कुमार की मुलाकात नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो मुंबई में होने वाली बैठक की तैयारी को लेकर नीतीश कुमार राहुल गांधी से मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


4 अगस्त को लालू और राहुल गांधी की हुई थी मुलाकात
सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा से पहले दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी ने 4 अगस्त को मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे। राहुल गांधी लालू यादव ने गुलदस्ता भेंट किया और फिर गले लगाया। इसके बाद काफी देर तक दोनों नेताओं में बातचीत भी हुई। भोजन पर भी काफी चर्चाएं हुईं। सूत्रों की माने तो विपक्षी गठबंधन और बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed