फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nitish Kumar Janata Darbar, the complainant said- electricity bill coming even after disconnection

Bihar News : सीएम नीतीश का जनता दरबार, फरियादी ने कहा- कनेक्शन कटवाने के बाद भी आ रहा बिजली बिल, गरीब हूं

Mon, 17 Jul 2023 02:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Jul 2023 02:49 PM IST
सार

सारण जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत मेरे पिताजी की नौकरी के दौरान 2013 में मृत्यु हो गई लेकिन अबतक अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गयी है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Nitish Kumar Janata Darbar, the complainant said- electricity bill coming even after disconnection
जनता दरबार में सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी एकता की बैठक में आने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने जनता दरबार में लोगों की सुनवाई की। उन्होंने 62 लोगों की समस्याओं की सुना। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के समाधान का निर्देश दिया। बक्सर जिले से आये एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि गांव की सड़क को किसी मुख्य सड़क से नहीं जोड़े जाने से गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जहानाबाद जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि मेरे पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर मुझे अब तक नौकरी नहीं मिली है, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


कनेक्शन कटवाने के बाद भी बिजली का बिल आ रहा 
शिवहर जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा बड़ी अनुचित बिजली बिल भेज दिया गया है। कनेक्शन कटवाने के बाद भी बिजली का बिल आ रहा है। हम गरीब आदमी हैं, बिजली की इतनी बड़ी राशि का हम भुगतान नहीं कर पायेंगे। मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सारण जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग में कार्यरत मेरे पिताजी की नौकरी के दौरान 2013 में मृत्यु हो गई लेकिन अबतक अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं दी गयी है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सेविका बोली- CDPO द्वारा लगातार तंग किया जा रहा 
'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा हमारे पंचायत में नल-जल योजना के अंतर्गत जो पेयजल की आपूर्ति की जाती है वह साफ नहीं रहता है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कटिहार जिले से आयी एक आंगनबाड़ी सेविका ने गुहार लगाते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि CDPO द्वारा मुझे लगातार तंग किया जाता है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक अनुग्रह राशि का लाभ नहीं मिल सका है
पूर्णिया जिले से आए एक युवक ने मुख्यमंत्री से फरियाद करते हुए कहा कि परमान नदी के कटाव से गांव के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, इस समस्या का निदान निकाला जाए। मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अररिया जिले से आए एक वृद्ध ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि कोरोना से मृत्यु के मामले में अब तक अनुग्रह राशि का लाभ नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुजफ्फरपुर जिले से आयी एक महिला ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि जन वितरण प्रणाली की दूकान को अनुचित ठहराते हुए रद्द कर दिया गया था। उसको फिर से शुरू करने के लिए मोटी रकम की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने खाद्य एव उपभोक्ता पूर्वी चंपारण जिले से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए कहा गया था, जो अब तक नहीं बन पाया है। इसके बन जाने से यहां के लोगों को सुविधा होगी। वहीं पूर्वी चंपारण जिले से ही आए एक अन्य फरियादी ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि बाढ़ आपदा के लिए दी जानेवाली सहायता राशि वर्ष 2021 का अबतक नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को जांचकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed