फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Nitish Kumar Cabinet expension after deputy cm tejashwi yadav approval on congress minister in bi

Nitish Cabinet Expension : तेजस्वी ही निर्णायक; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को आखिर जाना पड़ा डिप्टी सीएम की दर पर

Sun, 23 Jul 2023 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 23 Jul 2023 12:48 PM IST

विज्ञापन

सार

Bihar News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को आखिरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इशारा देर से ही सही, समझ में आ गया। उन्होंने विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ जाकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ली है।

विज्ञापन
Bihar News : Nitish Kumar Cabinet expension after deputy cm tejashwi yadav approval on congress minister in bi
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के दो मंत्रियों के शामिल होने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई महीने पहले कह दिया था कि जनता दल यूनाईटेड (JDU) या उन्हें (सीएम को स्वयं) इससे मतलब नहीं, यह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस (INC) को मिलकर तय करना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह पद संभालने के बाद से बिहार के अपने 19 विधायकों के आधार पर दो की जगह चार मंत्रीपद की मांग कर रहे हैं। अब जब मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल की बात आगे बढ़ चुकी तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आखिरकार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का रुख किया। रविवार को वह बिहार विधानसभा में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ तेजस्वी से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


एक महीने से कांग्रेस बेसब्र हो रही है

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार कई महीनों से हो रहा है। कांग्रेस को एक और मंत्रीपद दिया जाना पक्का है, लेकिन जब अखिलेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष बने तो उन्होंने अनुपात का गणित सामने लाते हुए दो अन्य पदों की मांग रख दी। ईद के समय इसपर खूब राजनीति हुई। अखिलेश सिंह ने यह तक कह दिया कि सीएम ने दो पदों के लिए आश्वासन दिया है, लेकिन तेजस्वी ने तब इससे इनकार कर दिया। इसके बाद सीएम से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने इसे कांग्रेस-राजद के बीच का मसला बता दिया। तभी से यह उठापटक चल रही थी। पिछले महीने विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से 23 जून को पटना में हुई बैठक के पहले जब हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के इकलौते मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया तो मुख्यमंत्री के निर्देश पर जदयू से रत्नेश सदा को मंत्री के रूप में शपथ दिला दी गई। इस समय भी कांग्रेस ने मांग उठाई, लेकिन कहा गया कि 23 जून की बैठक के बाद विस्तार होगा। 23 जून से 23 जुलाई तक कई तरह की चर्चाओं के बाद अब तेजस्वी यादव से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की है।

विज्ञापन

 

Bihar News : Nitish Kumar Cabinet expension after deputy cm tejashwi yadav approval on congress minister in bi
नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विस्तार के साथ फेरबदल भी पक्का माना जा रहा

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार ही होना था, लेकिन अब फेरबदल की भी गुंजाइश सामने आ चुकी है। रविवार को सिर्फ तेजस्वी आवास में ही हलचल नहीं थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अचानक संसदीय कार्य और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर पहुंचना भी चौंकाने वाली घटना है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार के साथ फेरबदल में चौधरी की अहम भूमिका होगी। संतोष सुमन ने भी नीतीश की जगह मंत्रिमंडल छोड़ने के पहले चौधरी से मुलाकात की थी और पिछले दिनों अपने विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को लेकर राजद कोटे से प्रदेश के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने भी अपना दुखड़ा इन्हें जाकर सुनाया था। चौधरी मुख्यमंत्री के आसपास रहते हैं और जो लोग सीएम से सीधे नहीं बोल पाते, वह इनके जरिए बात पहुंचाना चाहते हैं। माना जा रहा है कि दो मंत्रियों ने मातहत अधिकारियों की मनमानी से तंग आकर विभाग बदलने की मांग रखी है, जिसपर मुख्यमंत्री को फैसला लेना है। इधर तेजस्वी से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के बाद कोटा संशोधित होता है या नहीं, यह फैसला होगा। इन दोनों फैसलों पर नीतीश-लालू की मुहर के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed