फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : nitish govt gad bihar IAS Transfer in Bihar, IAS transfer posting today bihar, bas transfer list

Transfer Posting News : बिहार में बड़े पैमाने पर IAS-BAS अफसरों का ट्रांसफर, एसडीओ से आयुक्त तक का ट्रांसफर

Tue, 23 Jan 2024 12:39 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 23 Jan 2024 12:39 PM IST
सार

Bihar News : बिहार में मंगलवार को दोपहर होते-होते नीतीश कुमार सरकार ने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर आदेश जारी किए। इस सूची में भारतीय प्रशासनिक सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। अबतक जारी अधिसूचनाओं के अनुसार, जानें किसकी पोस्टिंग अब कहां हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : nitish govt gad bihar IAS Transfer in Bihar, IAS transfer posting today bihar, bas transfer list
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव के साथ ही सरकार अपने पुराने सिस्टम पर लौटती दिख रही है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के ढाई दर्जन से ज्यादा अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। इसके साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के भी डेढ़ दर्जन अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया। प्रोन्नति आदेशों से अलग, अब स्थानांतरण आदेश जारी होने को सरकारी महकमे में सरकार की स्थिरता का प्रमाण बताया जा रहा है।

विज्ञापन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों की नई जिम्मेदारी यहां देखें- 
विज्ञापन


पूर्णिया और सहरसा के नगर आयुक्त भी बदले गए
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा द्वारा अधिसूचना के अनुसार, वैशाली जिले में तैनात अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। पूर्णिया के नगर आयुक्त आरिफ अहसन (IAS) को नगर विकास एवं आवास विभाग, पटना के संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है। वहीं पूर्णिया में तैनात अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी को सहरसा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों की नई जिम्मेदारी यहां देखें

नालंदा और भागलपुर के नगर आयुक्त अब यह होंगे
नालंदा के नगर आयुक्त तरनजोत सिंह (IAS) को मत्स्य, पशु एवं मत्स्य संसाधन  विभाग, पटना का निदेशक बनाया गया है। वहीं रोहतास के उप विकास आयुक्त शेखर आनंद (IAS) को नालंदा का नगर आयुक्त बनाया गया है।  मधेपुरा के उपविकास आयुक्त नितिन कुमार सिंह (IAS) को भागलपुर के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। भागलपुर के वर्तमान नगर आयुक्त योगेश कुमार को उद्योग विभाग के सचिव के रूप में तैनात किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार सिंह को बेगूसराय के नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।  दरभंगा की सदर अनुमंडल पदाधिकाी चंद्रिमा अत्री को महुआ का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव अलंकृता पांडे को स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य महिला विकास निगर के कार्यपालक निदेशक और बिहार एड्स नियंत्रण सोसाइट के परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed