फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Newly selected teachers will teach in the village, posting will be available through software, TRE

BPSC Teacher : पहले गांव में पढ़ाएंगे नव चयनित गुरुजी, सॉफ्टवेयर के जरिए मिलेगी शिक्षकों को पोस्टिंग

Wed, 01 Nov 2023 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Nov 2023 08:43 AM IST
सार

BPSC TRE : जिन इलाकों में कक्षा के अनुपात में बहुत कम शिक्षक हैं, वहां इनकी नियुक्ति होगी। 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षा विभाग इन नव चयनित शिक्षकों को ग्रामीण इलाके के स्कूल आवंटित करेगा।

विज्ञापन
Bihar News: Newly selected teachers will teach in the village, posting will be available through software, TRE
बिहार शिक्षा विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित किए गए नए शिक्षक पहले गांव में पढ़ाएंगे। इतना ही नहीं सॉफ्टवेयर के माध्यम से इन शिक्षकों को पोस्टिंग दी जाएगी। जिन इलाकों में कक्षा के अनुपात में बहुत कम शिक्षक हैं, वहां इनकी नियुक्ति होगी। 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद शिक्षा विभाग इन नव चयनित शिक्षकों को ग्रामीण इलाके के स्कूल आवंटित करेगा। शिक्षा विभाग ने बिहार के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों से ग्रामीण इलाकों के स्कूलों की सूची रोस्टर रिक्ति के हिसाब से मांगा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


कई नव चयनित शिक्षक शहरी स्कूलों में ही अपनी पदस्थापना चाहते हैं
सूत्रों के अनुसार, नव चयनित एक लाख 20 हजार शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने के लिए सॉफ्टवेयर की मदद ली जाएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से नव चयनित शिक्षकों को वैसे स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। दरअसल, शिक्षा विभाग का मानना है कि जिन स्कूलों सबसे अधिक रिक्तियां हैं, वहां पहले योगदान दिलाया जाए। रिक्तियों को भरने की कवायद सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज के गांवों, पंचायतों के स्कूलों से होगी। हालांकि, कई नव चयनित शिक्षक शहरी स्कूलों में ही अपनी पदस्थापना चाहते हैं। उनका तर्क है कि गांव की अपेक्षा शहर में आवास रखने की अधिक आसान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नव नियुक्त शिक्षकों की इंडक्शन ट्रेनिंग भी शुरू होगी
सूत्रों की मानें तो 2 नवंबर के बाद शिक्षा विभाग यह स्पष्ट नहीं कर रहा है कि कब तक सभी शिक्षकों को स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि स्कूल आवंटन की प्रक्रिया दो माह तक चल सकती है। बता दें कि 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नव नियुक्त शिक्षकों की इंडक्शन ट्रेनिंग शुरू होगी। यह ट्रेनिंग 4 नवंबर से बिहार के 77 शैक्षणिक संस्थानों में दी जाएगी। नवनियुक्त शिक्षक की ट्रेनिंग की मॉनिटरिंग को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed