फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : New facilities in AIIMS Patna inauguration by pm narendra modi 29 September program Jp nadda

AIIMS Patna: कल पटना एम्स में कई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी; जानिए, क्या और कैसे होगा कार्यक्रम

Mon, 28 Oct 2024 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 28 Oct 2024 04:09 PM IST
सार

Bihar News : बिहार के दूसरे एम्स को दरभंगा में बनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच पटना एम्स में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। पीएम मोदी वर्चुअल मोड में नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : New facilities in AIIMS Patna inauguration by pm narendra modi 29 September program Jp nadda
पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी पटना एम्स को कल बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पटना एम्स में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। पीएम  वर्चुअल मोड में नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे। साथ ही आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। पीएम का कार्यक्रम मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे से दो बजे तक चलेगा।  दरअसल, धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें देश के अन्य अस्पतालों के साथ पटना एम्स भी शामिल है।

विज्ञापन


पटना एम्स भी इसमें संस्थ्याओं में शामिल है
पीआईबी के अनुसार, प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सेवा सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग को विस्तार देने के प्रबल पक्षधर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने वाली ड्रोन प्रौद्योगिकी के अभिनव उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री 11 तृतीयक स्वास्थ्य सेवा संस्थानों में ड्रोन सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। उत्तराखंड में एम्स ऋषिकेश, तेलंगाना में एम्स बीबीनगर, असम में एम्स गुवाहाटी, मध्य प्रदेश में एम्स भोपाल, राजस्थान में एम्स जोधपुर समेत अन्य कुछ संस्थाओं में पटना एम्स भी शामिल है। 
विज्ञापन


यू-विन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
इसके अलावा पीएम मोदी 29 अक्टूबर को ही यू-विन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। यह टीकाकरण प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाकर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को लाभान्वित करेगा। यह गर्भवती महिलाओं और जन्म से 16 वर्ष तक के बच्चों को 12 वैक्सीन-निवारणीय बीमारियों के खिलाफ जीवन रक्षक टीकों का समय पर दिया जाना सुनिश्चित करेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री संबद्ध और स्वास्थ्य पेशेवरों और संस्थानों के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च करेंगे। यह मौजूदा स्वास्थ्य पेशेवरों और संस्थानों के केंद्रीकृत डेटाबेस के रूप में कार्य करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed