फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Nepal's hospital refused to give body, the family returned to Supaul without taking the body.

Bihar News: नेपाल के अस्पताल ने भारतीय का शव देने से मना किया, बिना अंतिम संस्कार के ही करना पड़ा कर्मकांड

Thu, 14 Nov 2024 11:03 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 14 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

अस्पताल प्रबंधन ने बिना बिल चुकाए शव परिजनों को देने से इनकार कर दिया। परिजनों अस्पताल वालों से गुहार लगाकर थक गए। अंत में निराश होकर शव को अस्पताल में ही छोड़ दिया। मृत युवक के पिता सहित सभी परिजन वापस घर लौट आए।

विज्ञापन
Bihar News: Nepal's hospital refused to give body, the family returned to Supaul without taking the body.
परिजनों की गुहार भी अस्पताल वालों ने नहीं सुनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां सड़क हादसे में जख्मी एक युवक की नेपाल में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। लेकिन मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना फीस चुकाए शव देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आर्थिक रूप से लाचार परिजनों को बिना शव के ही वापस घर लौटना पड़ा। बड़ी बात यह कि परिजनों को शव का अंतिम संस्कार किए बिना ही कर्मकांड करना पड़ा है। मामला जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत वार्ड 13 का है। जहां के झमेली पासवान के दोनों पुत्र बीते 15 अक्टूबर को राजगांव एसएच 91 पर हादसे में गंभीर रूप जख्मी हो गए थे। जिसके बाद गंभीर रूप से जख्मी रोशन कुमार पासवान को परिजनों ने इलाज के लिए नेपाल के विराटनगर स्थित न्यूरो कार्डियो एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जबकि दूसरे पुत्र अमरेन्द्र पासवान को मधेपुरा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। इसी दौरान रोशन की बीते 24 अक्टूबर को न्यूरो अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


नेपाली 4 लाख 7 हजार रुपए का बिल नहीं चुका पाए परिजन
मौत के बाद अस्पताल प्रबंधक ने 4 लाख 7 हजार नेपाली मुद्रा का बिल चुकाने को कहा। जिसे चुकाने में परिजनों ने लाचारी जाहिर की और न्यूरो अस्पताल प्रबंधक को अपनी गरीबी और मजबूरी की जानकारी दी। लेकिन, अस्पताल प्रबंधन ने बिना बिल चुकाए शव परिजनों को देने से इनकार कर दिया। लिहाजा, निराश होकर शव को अस्पताल में ही छोड़ कर मृतक के पिता सहित सभी परिजन वापस घर लौट आए और बिना दाह संस्कार के ही क्रियाकर्म की प्रक्रिया पूरी कर ली।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधक ने सुपौल डीएम को लिखा पत्र, अब घर लाया गया शव
इधर, मौत के 15 दिन बीत जाने के बाद अस्पताल प्रबंधक सुरेश कुमार आचार्य ने सुपौल डीएम को पत्र लिखकर पूरे मामले से अवगत कराया। जिसके बाद डीएम कौशल कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और त्रिवेणीगंज एसडीएम को शव नेपाल से लाने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्रशासनिक सहयोग से मृतक के परिजन शव लाने नेपाल रवाना हुए। बुधवार को शव सुपौल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने साधा परिजनों से संपर्क
कोरियापट्टी पश्चिम के मुखिया रामानंद यादव ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से मृतक के परिजन शव लाने के लिए नेपाल गए हुए हैं। इधर, त्रिवेणीगंज एसडीएम शंभूनाथ ने कहा कि जिलाधिकारी कौशल कुमार के आदेश के आलोक में मृतक के परिजनों से बात की गई। मृतक के परिजनों द्वारा कस्टम प्रक्रिया के बाद शव लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed