फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Muzaffarpur bihar police investigation after hindu girl abducted by muslim youth tension in bihar

Bihar: किसी की आंखों में देख वह कह रही- हम मर्जी से आए, खुश हैं; दादी की फरियाद- कसाई है, मार देगा या बेच आएगा

Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

Bihar News : दोनों के धर्म अलग हैं, इसलिए विवाद और तनाव है। नाबालिग की शादी उसकी मर्जी से हो भी नहीं सकती। और, यहां तो लड़की के वीडियो में दिख रहा है कि वह खुशी की बात कहते हुए भी दूसरे की आंखें देख बोल रही है। दादी आशंका जता रही है।

विज्ञापन
Bihar News : Muzaffarpur bihar police investigation after hindu girl abducted by muslim youth tension in bihar
इसी युवक पर अपहरण का आरोप है, हालांकि वीडियो जारी कर लड़की ने खुद जाने की बात कही है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में तनाव जैसी स्थिति बन रही है। हंगामा मचा है। एक युवक एक नाबालिग लड़की को उसके घर से देर रात में उठाकर ले गया। अब वह लड़की वीडियो जारी कर रही है कि वह अपनी खुशी से उस युवक के साथ है। इस वीडियो में वह किसी की आंखों के इशारे से सबकुछ बोल रही है, यह बात साफ दिख रही है। दूसरी तरफ, लड़की की दादी ने दूसरे धर्म की कसाई बिरादरी के युवक का नाम लेते हुए फरियाद लगाई है कि उनकी पोती को कसाई से बचाया जाए। वह या तो मार डालेगा या बेच देगा। पिता ने बेचने के लिए अपहरण किए जाने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और लड़की की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

आधी रात को घर से उठाया, अब बचने के लिए वीडियो बनवाया
इस मामले को लेकर लड़की के परिजनों ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र निवासी मो. आज़ाद ने पहले लड़की से संपर्क किया और उसका मोबाइल फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी। इस बात की जानकारी मिलने पर परिजनों ने दोनों का संपर्क खत्म करवा दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दिया और लड़की से कहा कि यदि वह मुझसे बात नहीं करेगी तो वह सभी को मार डालेगा, हम लोग कसाई हैं। अब 23 मार्च को देर रात 2 बजे के बाद वह लड़की को उसके घर से लेकर फरार हो गया। लड़की के घर वाले यहां-वहां ढूंढते रहे और स्थानीय स्तर पर लोगों से मिलकर उसकी रिहाई की फरियाद करते रहे। लेकिन, अब मामला सार्वजनिक हो गया, जब एक वीडियो सामने आया। इसमें लड़की कह रही कि 'मैं शादी करना चाहती हूं, मुझे और मेरे पति को पुलिस के कानून के चक्कर में न फंसने दें'। परिजनों का आरोप है कि यह आरोपी मो. आज़ाद की सोची-समझी साजिश है और वह उनकी बेटी को अपहरण कर किसी कसाई के हाथों बेचने की योजना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और अब वे चाहते हैं कि उनकी बेटी को जल्द वापस किया जाए।

विज्ञापन

दादी बोली- हम गरीब हैं, लेकिन कसाई के हाथ नहीं बेचना
इस दौरान लड़की की दादी भी फफक-फफक कर रो पड़ीं और कहा कि 'हमारी बच्ची को कसाई के चंगुल से बचा लो। हम लोग गरीब हैं, अपनी गरीबी में ही जीना चाहते हैं और खुशी से रहना चाहते हैं। पुलिस हमारी बच्ची को जल्द से जल्द लाकर शैतान के चंगुल से मुक्त कराए। हम सब उस रात से बहुत परेशान हैं, खाना-पीना छोड़कर अपनी पोती की सकुशल बरामदगी का इंतजार कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- गंभीरता से जांच की जा रही है, बरामदगी जल्द
इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर क्षेत्र टू, बिनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र से एक लड़की के गायब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी फरार है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। टीम बनाकर रेड की जा रही है और तकनीकी टीम का भी सहारा लिया गया है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। एक वीडियो भी प्राप्त हुआ है, जिसमें लड़की यह कह रही है कि वह स्वेच्छा से गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed