फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Murder to end Love affair before daughter marriage, bihar police investigation, Crime News hindi

Bihar : बेटी की शादी के एक दिन पहले पिता ने रची खूनी साजिश; बाद में न आए व्यवधान, इसलिए ली जान

Tue, 30 Apr 2024 06:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Apr 2024 06:29 PM IST
सार

पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया है कि प्रेम-प्रसंग में निरंजन कुमार की हत्या की गई। इस मामले में युवती के पिता खखनू पासवान और बेटे दिलीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Murder to end Love affair before daughter marriage, bihar police investigation, Crime News hindi
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने गायघाट थाना क्षेत्र के कमर्थु गांव में हुए निरंजन मर्डर केस का सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि युवक की हत्या में उसकी गर्लफ्रेंड के मोबाइल का इस्तेमाल हुआ था। इसी से बॉयफ्रेंड को कॉल किया गया। जब वह पहुंचा तो लड़की के घरवालों ने मिलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मामले की पुष्टि एडिशनल एसपी ईस्ट शहरयार अख्तर ने की है। पुलिस ने इस मामले में लड़की के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, 28 अप्रैल रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के कमर्थु गांव में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस की जांच में उसकी पहचान बेनीबाद के रहने वाले 23 वर्ष के निरंजन कुमार के रूप में की गई थी। जांच में पता चला कि युवक की प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


परिजनों ने कॉल कर मिलने के लिए बुलाया
बताया जा रहा है कि गायघाट थाना क्षेत्र के कमर्थू पट्टी क्षेत्र के रहने वाले एक निरंजन कुमार का प्रेम प्रसंग बीते डेढ़ साल से एक युवती से था। इससे प्रेमी निरंजन लगातार मिलता जुलता रहता था। इसके बाद इसकी जानकारी युवती के परिजन को हुई तो प्रेमी से अलग करने का प्लान बनाया और इसी बीच में युवती की शादी तय हो गई। 29 अप्रैल को शादी होने वाली थी। निरंजन ने इसका विरोध किया। इस कारण लड़की के परिजनों ने प्रेमी निरंजन कुमार को रास्ते से हटाया जाने का प्लान बनाया और युवती के मोबाइल से कॉल करके उसके प्रेमी को मिलने के बहाने बुलाया। जैसे ही निरंजन आया, दबिया से काटकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
पूरे मामले में एडिशनल एसपी ईस्ट सहरियार अख्तर ने बताया है कि प्रेम-प्रसंग में निरंजन कुमार की हत्या की गई। इस मामले में युवती के पिता खखनू पासवान और बेटे दिलीप पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दबिया और प्रेमिका के दुपट्टे को बरामद कर लिया गया। साथ ही एक मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed