{"_id":"6785390e2e7beb3e7405d826","slug":"bihar-news-murder-news-youth-murder-case-love-affair-girl-friend-boy-friend-husband-wife-munger-bihar-police-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : तीन महीने पूर्व किया था लव मैरिज, अब बोरे में मिली लाश; लड़की वालों ने इस वजह से कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : तीन महीने पूर्व किया था लव मैरिज, अब बोरे में मिली लाश; लड़की वालों ने इस वजह से कर दी हत्या
Mon, 13 Jan 2025 09:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 13 Jan 2025 09:32 PM IST
सार
Murder news : तीन महीने पूर्व घर के आसपास रहने वाली एक लड़की के साथ भागकर गाजियाबाद में लव मैरिज किया और फिर वापस घर आकर एक साथ रहने लगे। उन्हें लगा कि खतरा अब टल गया है, लेकिन अचानक तीन दिन पहले वह फिर लापता हो गया। और जब मिला तो बोरे के अंदर से।
विज्ञापन
अब सिर्फ तस्वीरों में ही रहेंगे संतोष कुमार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मुंगेर में एक युवक ने लव मैरिज किया था। तीन दिन से वह लापता था। परिवार के लोग उसकी खोजबीन भी कर रहे थे। इस बीच आज चौथे दिन गांव से कुछ दूरी पर पहाड़ के तराई से एक झाड़ी में पड़े एक प्लास्टिक के बोरे से उसका शव मिला। शव को देखने के बाद पुलिस bने बताया कि युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खोपावर गांव की है। मृतक की पहचान मेदनी कोड़ा के पुत्र संतोष कोड़ा (25) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घर से भागकर गाजियाबाद के मंदिर में की शादी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि संतोष कुमार गांव के ही सुरेन कोड़ा की पुत्री राखी कुमारी से प्रेम करता था। दोनो ने तीन माह पूर्व घर से भागकर पिछ्ले वर्ष 28 अक्टूबर को गाजियाबाद के एक मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद युगल प्रेमी-प्रेमिका से बने पति पत्नी घर में आकर साथ-साथ रहने लगे। परंतु लड़की के घरवालो को यह शादी पसंद नही थी।एक ही गांव के युवक और युवती के शादी कर लेने की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी, जिससे लड़की के घर वाले काफी परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
पार्टी देने के बहाने बुलाकर ले गया पत्नी का भाई
शुक्रवार की शाम लड़की का भाई टिंकू कोड़ा ,चचेरा भाई उदय कोड़ा ने संतोष कुमार को पार्टी देने की बात कहकर बुलाकर ले गया। उसके बाद से संतोष घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर नही लौटने पर घरवालो ने संतोष की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका कहीं कुछ भी पता नही चल पाया। संतोष का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताने लगा था। जब उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला तब संतोष कुमार के पिता मेदनी कोड़ा ने लड़ैयाटांड़ थाना में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।
विज्ञापन
इस वजह से पत्नी के भाइयों ने कर दी हत्या
घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम खोपावर गांव निवासी संतोष कुमार तीन दिनों से गायब था। गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को पहाड़ के तराई से उसके शव को खोज निकाला। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एक अभियुक्त टिंकू कुमार की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार टिंकू कोड़ा संतोष कोड़ा की पत्नी का सगा भाई है। टिंकू कोड़ा ने पूछताछ के दौरान पुलिस को प्रेम कहानी से नाराजगी होने के बाद हत्या की साड़ी कहानी बयां कर दी। टिंकू कोड़ा का आरोप है कि संतोष ने उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसाकर उससे शादी कर लिया। उसके इस हरकत से गांव में उसके परिवार की काफी बेइज्जती हुई, जिस वजह से उसने संतोष कुमार को पार्टी के बहाने बुलाया और फिर पहले उसकी जमकर कुटाई की और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने इस हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों के नाम भी पुलिस को बताये। उसने बताया कि शव को छुपाने की नियत से उसने संतोष के शव को प्लास्टिक के बोर में डालकर पहाड़ी पर स्थित झाड़ी में फेंक दिया। अब पुलिस अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।